फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS- 1: 300 डांसर्स के साथ शूट हुआ 'पोन्नियन सेल्वन 1' का एक गाना, लग गया था इतना समय

Thu, 14 Jul 2022 05:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 14 Jul 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
Mani Ratnam film Ponniyin Selvan one song was shot in 25 days with 300 dancers
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की कास्ट, कहानी, ग्राफिक्स और बजट सभी को लेकर खूब चर्चा की जा रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में सभी का राजसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म की कहानी चोल साम्राज्य से जुड़ी है और इसमें शानदार विजुअल्स का इस्तेमाल किया गया है। कुछ दिनों पहले फिल्म में ऐश्वर्या राय द्वारा पहने गए गहनों को लेकर हमने आपको विस्तार से बताया था। आज हम आपको फिल्म से जुड़े गाने की एक दिलचस्प डिटेल बताने जा रहे हैं। 

Mani Ratnam film Ponniyin Selvan one song was shot in 25 days with 300 dancers
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पोन्नियन सेल्वन को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म भारत में अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म है। इसका बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। साथ ही ये भी साफ हो गया है कि फिल्म की कहानी 10वीं शताब्दी के चोल साम्राज्य की है। मणिरत्न ने अपनी फिल्म को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने फिल्म को भारत के अलग-अलग हिस्सों में शूट किया है। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2021 में ही खत्म हो गई थी। 

Mani Ratnam film Ponniyin Selvan one song was shot in 25 days with 300 dancers
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के एक गाने को शूट करने के लिए मणिरत्नम को 300 डांसर रखने पड़े थे। इनमें से 100 डांसर तो सिर्फ मुंबई से आए थे। इस गाने को शूट करने में 25 दिन का समय लगा था। इसका सेट काफी ग्रैंड था और गाना भी ग्रैंड है। इस गाने को छह से सात शेड्यूल में पूरा किया गया था। बहुत जल्द इस गाने को रिलीज भी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mani Ratnam film Ponniyin Selvan one song was shot in 25 days with 300 dancers
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय, तृषा कृष्णन, विक्रम, जयराम रवि और कार्थी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म इसी साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये पैन इंडिया फिल्म है और इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed