फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS 1: मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस-1' के ट्रेलर लॉन्च का भव्य आयोजन, कार्यक्रम में पहुंच रहे दिग्गज कलाकार

Tue, 06 Sep 2022 08:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 06 Sep 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Mani Ratnam Ponniyin selvan part one Trailer launch event today Aishwarya Rai Chiyaan Vikram
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन की टीम के लिए आज एक बड़ा दिन है क्योंकि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट को चेन्नई में बहुत ही भव्य रूप से आयोजित किया गया है।  हाल ही में कार्यक्रम स्थल पर फिल्म निर्देशक मणिरत्नम पहुंचे। फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली तृषा  भी पिंक सिल्क की खूबसूरत साड़ी में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची।

Mani Ratnam Ponniyin selvan part one Trailer launch event today Aishwarya Rai Chiyaan Vikram
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा लीड रोल निभाने वाले एक्टर विक्रम और ऐश्वर्या राय भी कार्यक्रम में पहुंच चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। ट्रेलर से पहले हाल ही में फिल्म का टीजर और गाने रिलीज किए गए थे जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मेकर्स की ओर से उम्मीद की जा रही है कि लोगों को फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद आएगा।


Mani Ratnam Ponniyin selvan part one Trailer launch event today Aishwarya Rai Chiyaan Vikram
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पोन्नियिन सेलवन की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म चोल वंश के राजराजा चोल प्रथम के जीवन के बारे में बताएगी।  फिल्म में नंदिनी के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन, आदित्य करिकालन के रूप में विक्रम, वंथियाथेवन के रूप में कार्थी, कुंडवई के रूप में त्रिशा और अरुणमोझी वर्मन के रूप में जयम रवि नजर आने वाले हैं। इसके अलावा पीएस 1 में सरथकुमार, प्रभु, लाल, किशोर, अश्विन काकुमानु और ऐश्वर्या लक्ष्मी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mani Ratnam Ponniyin selvan part one Trailer launch event today Aishwarya Rai Chiyaan Vikram
पीएस-1, मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया

यह पीरियड फिल्म इस साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म को एआर रहमान ने अपने संगीत से सजाया है। वहीं रवि वर्मन ने फिल्म के कैमरे का काम संभाला है। फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया। इस फिल्म को दो भागों में बनाए जाने की योजना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed