फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: 'मणिकर्णिका' के विवादों से बेखबर कंगना रनौत, स्विट्जरलैंड में कर रहीं ये काम

Thu, 31 Jan 2019 12:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 31 Jan 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
manikarnika actress kangana ranaut enjoyng in switzerland
Manikarnika - फोटो : youtube

फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) रिलीज के बाद लगातार विवादों में घिरी हुई है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर फिल्म के दूसरे एक्टर्स ने क्रेडिट लेने का आरोप लगाया है। जिसके बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने मोर्चा संभाल लिया और सोशल मीडिया पर लगातार जवाब दे रही हैं।

manikarnika actress kangana ranaut enjoyng in switzerland
Kangana Ranaut - फोटो : instagram

ऐसा लग रहा है इन विवादों से कंगना रनौत दूर ही रहना चाहती हैं तभी तो वो फिल्म की रिलीज के बाद स्विट्जरलैंड रवाना हो गई हैं। कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्कीइंग का मजा लेती नजर आ रही हैं।



 

manikarnika actress kangana ranaut enjoyng in switzerland
manikarnika - फोटो : social media

इससे पहले रंगोली ने फिल्म के डायरेक्टर क्रिश के बारे में लिखा कि 'उन्होंने फिल्म को नुकसान पहुंचाने के लिए हर काम किया। फिल्म के डीओपी को ले गए। यही नहीं असिस्टेंट डायरेक्टर को भी कंगना के साथ काम नहीं करने दिया। उन्होंने किसी को सपोर्ट नहीं किया और अब कह रहे हैं मणिकर्णिका उनकी बेबी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
manikarnika actress kangana ranaut enjoyng in switzerland
Manikarnika - फोटो : instagram

रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'क्या मौकापरस्ती है... इस इंडस्ट्री पर मुझे हंसी आती है... सबके खिलाफ जाकर कंगना अपने क्रेडिट के लिए लड़ी... क्रिश खुद को देखो और कंगना को देखो... आज वो जहां पर है तुम कभी पहुंच भी नहीं सकते। कंगना ने उन्हें को-डायरेक्टर का क्रेडिट दिया इसलिए वो चाहती थीं कि वो फाइनल कट देख लें लेकिन वो कभी नहीं आए।'

विज्ञापन
manikarnika actress kangana ranaut enjoyng in switzerland
manikarnika - फोटो : social media

मणिकर्णिका के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 56.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हिन्दी के अलावा फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया है। 125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed