फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोल्ड एंड बिंदास कंगना रनौत के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, मंदिर भी बनवा रहीं

Wed, 14 Feb 2018 08:49 AM IST
राकेश राणा
राकेश राणा Updated Wed, 14 Feb 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Manikarnika kangana ranaut makes temple at her home town dhavoi
Kangana
हिमाचल की बेटी बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत एक सफल अभिनेत्री होने के साथ भगवान में भी गहरी आस्था रखती हैं। यही वजह है कि वह अपने पैतृक गांव धवोई में माता अंबिका का मंदिर बनवा रही हैं। आस्थावान कंगना सुख-समृद्घि के लिए यह मंदिर बनवा रही हैं। अब कंगना समय निकालकर अपनी कुल देवी माता अंबिका की भक्ति करेंगी।
Manikarnika kangana ranaut makes temple at her home town dhavoi
Kangana
इससे पहले भी वह शांति और सुख-समृद्धि के लिए हवन-पाठ करवाती रहती हैं। मनाली के सिमसा में कंगना ने बंगला बनाया है। हालांकि उनका घर मंडी जिला के भांबला में है। जबकि पैतृक गांव धवोई में है। कंगना के पूर्वज मूलत: राजस्थान से संबंध रखते हैं। कंगना राजस्थान से माता अंबिका की ज्योति लाकर अपने घर में कुल देवी माता की स्थापना का विचार कर रही थीं। लेकिन पंडित की ओर से कुल देवी कुल के लिए होने की सलाह पर उन्होंने धवोई में यह मंदिर बनाने की योजना बनाई। इसलिए धवोई स्थित पैतृक गांव में इस मंदिर को बनवाया जा रहा है। 
 
Manikarnika kangana ranaut makes temple at her home town dhavoi
Kangana
इस मंदिर को बनवाने के लिए पहले कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने हामी भरी थी, लेकिन कंगना ने मंदिर को खुद बनवाने का निर्णय लिया। इन दिनों मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर हैं और कंगना पिता अमरदीप से मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की रिपोर्ट ले रही हैं। मंडी जिला के बलद्वाड़ा के समीप बन रहे इस मंदिर में गांव के सभी लोग पूजा-अर्चना करेंगे। इधर, पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि धवोई गांव में रणौत परिवार राजस्थान से आकर बसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manikarnika kangana ranaut makes temple at her home town dhavoi
mn
यहां कुल देवी का मंदिर कंगना बनवा रही हैं। कहा कि कंगना की तमन्ना थी कि वह अपनी कुल देवी की पूजा-अर्चना भी करें। पंडित की सलाह के बाद धवोई में भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed