फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कैंसर पर बोलीं एक्ट्रेस मनीषा कोइराला, 'जिंदगी फूलों की सेज नहीं'

Sun, 27 Jan 2019 08:29 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 27 Jan 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
manish koirala told about cancer in jaipur literature festival
manisha - फोटो : twitter

फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने रविवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कैंसर से लड़ी अपनी जंग की एक-एक बात बताई। गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री ने एक किताब भी लांच की है जिसमें उन्होंने जीवन में किए संघर्ष को बतलाया है। वहीं, मनीषा ने फेस्टिवल बताया 'बुरा दौर आपकी सफलता को नहीं रोक सकता, लेकिन यह समय कुछ सिखाने और सीखने का होता है।  

manish koirala told about cancer in jaipur literature festival
manisha

फेस्टिवल में मनीषा ने कई बाते कहीं जिसमें उन्होंने कहा कि जीवन फूलों की सेज नहीं होती, उतार-चढ़ाव जिंदगी का असल पहलू है, बस हर इंसान को समझना चाहिए की बुरे समय के बाद अच्छा समय भी आता है। मनीषा ने कहा 'कैंसर ने मुझे एक इंसान के तौर पर बदल दिया है और कहीं ज्यादा दयालु और सौम्य भी हो गई हूं और प्रकृति के हर पहलू का आनंद ले रही हूं।' उन्होंने कहा कि फॉर्मास्युटिकल कंपनियों और सरकार के बीच साझेदारी बहुत जरूरी है ताकि भारत में मरीजों को सस्ता मेडिकल उपचार आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।' 


 

 

manish koirala told about cancer in jaipur literature festival
manisha

मनीषा ने आगे कहा 'विकासशील देशों में कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि विकसित देश इस चीज को पहले ही समझ चुके हैं और सही समय पर इलाज करवाने में सक्षम हैं, यही कारण हैं कि वहां कैंसर शुरुआती स्तर पर ही ठीक हो जाता है, लेकिन मेरे शरीर ने भी समय रहते मुझे इसके संकेत दे दिए थे, उधर में इससे बिल्कुल अंजान थी, अगर मुझे इस बीमारी का पहले ही एहसास हो जाता तो मैं पहले ही इलाज करवाकर ठीक हो जाती।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
manish koirala told about cancer in jaipur literature festival
manisha

बता दें कि कैंसर की जंग जीतने के बाद मनीषा कोइराला ने किताब लिखी और अब उसके प्रमोशन में व्यस्त हो गई थीं। मनीषा ने कहा था कि 'यह बहुत दर्दनाक है कि किताब के प्रमोशन के दौरान वो सारी बातें मुझे दोबारा याद आ गईं। उन्हें फिर से याद करना कैंसर की यादें ताजा करने जैसा है।'

विज्ञापन
manish koirala told about cancer in jaipur literature festival
manisha koirala - फोटो : PTI

मनीषा कोइराला ने किताब लांचिंग पर आगे कहा था कि 'ऐसा कई बार हुआ जब मैं किताब लिखना बंद कर देती थी और मुझे लगता था कि मैं इसे खत्म नहीं कर पाऊंगी। मुझे कई बार ऐसा लगा  था कि यह एक बुरा विचार है और मुझे फिर से लिखना चाहिए।' बता दें कि मनीषा की किताब 'हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ' हाल ही में लांच किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed