फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने की कटरीना कैफ की दिल खोलकर तारीफ, वजह सिर्फ इतनी सी है

Sat, 03 Nov 2018 04:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
manish malhotra says katirna is a fantastic actress and dancer in bollywood
katrina kaif - फोटो : india today

कैटरीना कैफ ने फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अपने अविश्वसनीय डांस से हर किसी को रोमांचित और मंत्रमुग्ध कर दिया है। कैट का लुक सबके बीच बातचीत का मुद्दा बन गया है। जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, जिन्होंने सुरैया और मंज़ूर-ए-खुदा जैसे दो गानों के लिए कैट के लुक को तराशा है, का मानना है कि कैट सिल्वर स्क्रीन पर मौजूद अब तक की सबसे हॉट अभिनेत्री में से एक हैं।

manish malhotra says katirna is a fantastic actress and dancer in bollywood
Suraiyya

मनीष ने कहा, मुझे बताया गया था कि सुरैया, निश्चित रूप से पुरानी दुनिया की होनी चाहिए, लेकिन उसकी कामुकता और सुंदरता की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। वह एक बहुत ही महत्वपूर्ण चरित्र है क्योंकि जब भी लोग उसे देखते हैं, तो उसकी सुंदरता और नाच को देख कर मंत्रमुग्ध हो ही जाते हैं।

manish malhotra says katirna is a fantastic actress and dancer in bollywood
katrina kaif

'कैटरीना सुरैय्या की भूमिका में हैं, जो हिंदुस्तान की एक हॉट डांसर है और वह फिरंगी (आमिर खान) पर अपना जादू चलाती हैं। इस गाने में आमिर एक ब्रिटिश कप्तान के रूप में है, जिसमें ब्रिटिश अधिकारियों से भरे कमरे में वे कैटरीना को लुभाने की हिम्मत भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
manish malhotra says katirna is a fantastic actress and dancer in bollywood
manish malhotra

मनीष ने आगे कहा, 'मेरे लिए एक तवायफ का चरित्र हमेशा रहस्यमय रहा है, वह हमेशा एक ऐसी महिला होती है, जो सुंदर है, जिससे हर कोई आकर्षित होता है, उसमें अधिकतम सेक्स अपील होती है। इसलिए मेरे लिए यह एक बहुत ही आकर्षक चरित्र है। आप किसी भी शीर्ष अभिनेत्री को देखिए, जिन्होंने स्क्रीन पर तवायफ की भूमिका निभाई है। आप मधुबाला, मीना कुमारी, रेखा को देखिए. वे सुंदरता का प्रतीक हैं। मेरे लिए कैटरीना, सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री में से एक है जिसे हमने कभी सिनेमा में देखा है, मैंने यह सुनिश्चित किया कि हम स्क्रीन पर एक अविश्वसनीय आधुनिक लेकिन सेक्सी तवायफ को दिखाए, जो दर्शको ने हमारी फिल्मों में पहले देखा था, उससे बिल्कुल अलग दिखे।'

विज्ञापन
manish malhotra says katirna is a fantastic actress and dancer in bollywood
thugs of hindostan

फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। यह फिल्म 8 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed