फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर को मात देकर मीडिया के सामने आईं 'संजू' की मां, किताब में उड़ेला सारा दर्द

Sun, 11 Nov 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
manisha koirala overcoming cancer battle book healed released
manisha koirala - फोटो : file photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला इस साल रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आई थीं। फिल्म में मनीषा ने संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभाया था। उनके किरदार को बेहद सराहा गया हालांकि कैंसर की बीमारी की वजह से मनीषा कोईराला लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहीं।

manisha koirala overcoming cancer battle book healed released
manisha koirala - फोटो : file photo

  मनीषा कोईराला इन दिनों एक स्वस्थ जिंदगी जी रही हैं। अब उन्होंने अपने संघर्षों पर एक किताब लिखी है। शनिवार को मनीषा ने अपनी किताब हील्ड रिलीज की। उन्होंने ट्वीट किया कि 'कैंसर से उबरना जीवन को फिर से जीना और खुद को फिर से पाने का एक सबक है।'



 

manisha koirala overcoming cancer battle book healed released
manisha koirala - फोटो : file photo

मनीषा कोईराला ने नीलम कुमार के साथ मिलकर ये किताब लिखी है। 'हील्ड' के साथ इसमें उपशीर्षक लिखा है 'कैंसर ने कैसे मुझे नहीं जिंदगी दी'। साल 2012 में मनीषा को कैंसर हुआ था। उन्होंने अपनी किताब में इस बारे में विस्तार से लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
manisha koirala overcoming cancer battle book healed released
manisha koirala - फोटो : file photo

आज के वक्त और पहले के वक्त की तुलना पर मनीषा ने कहा- 'फिल्मों की तुलना करना थोड़ा आसान था। आज लोगों में एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ ज्यादा है और हर कोई अपना 100 फीसदी देना चाहता है। नए एक्टर्स आ रहे हैं और एक दूसरे से आगे बढ़ने की रेस काफी मुश्किल होती जा रही है। फिल्मों की क्वालिटी की बात करें तो पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गई है।'

विज्ञापन
manisha koirala overcoming cancer battle book healed released
Manisha Koirala - फोटो : file photo

मनीषा कोइराला ने 16 अगस्त को अपना 48वां जन्मदिन मनाया। मनीषा की जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज उन्हें विश करने पहुंचे। इस बर्थडे पार्टी में मनीषा के बेहद करीबी दोस्त ही नजर आए। आपको बता दें, मनीषा कोइराला 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस हैं। मनीषा कोइराला ने साल 1991 में आई 'सौदागर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed