'1942- ए लव स्टोरी', 'बॉम्बे' और 'दिल' से जैसी फिल्मों में अपनी अदायगी और खूबसूरती का जादू बिखेर चुकीं 90 के दशक की सफल अभिनेत्री मनीषा कोइराला का फिल्मी करियर करीब 29 साल का है। रणबीर कपूर के साथ संजू में संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभाने वालीं मनीषा आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। मनीषा कोइराला को अपनी पहली ही फिल्म 'सौदागर' में दिलीप कुमार और राजकुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला था। मनीषा ने हिंदी के अलावा तेलुगू, नेपाली, तमिल फिल्मों में भी काम किया है। वह वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्मों की दुनिया में एक्टिव रहने वालीं मनीषा कोइराला सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं।
थ्रोबैक: मनीषा कोइराला ने साझा की अपने पहले फोटोशूट की तस्वीर, देखिए अब कितना बदल गया है लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीषा कोइराला की तस्वीर देखकर ना सिर्फ फैंस उनकी खूबसूरती को देखते रह गए बल्कि बॉलीवुड सितारे भी फिदा हो गए। श्रुति हसन, दिया मिर्जा, तब्बू व आयुष्मान खुराना समेत कई सितारों ने रिएक्ट किया। सभी ने मनीषा कोइराला की तस्वीर पर खूबसूरत लिखा। एक्टर गैबरिएला व्राइट (Gabriella Wright ) ने लिखा, 'ब्यूटी।' तो वहीं आयुष्मान खुराना ने पोस्ट लाइक करते हुए उसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और कैप्शन दिया, 'मनीषा कोइराला की तारीफ की कहानी।' तब्बू ने लिखा, 'ब्यूटी।' तो वहीं एक्ट्रेस दीया मिर्जा, श्रुति हासन, लिसा रे ने दिल वाले इमोजी बनाते हुए उनकी पोस्ट पर कमेंट किया। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'बेहद खूबसूरत और अब तो और भी ज्यादा!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्टनिंग, गॉरजस ब्यूटी।'
मनीषा ने क्रिमिनल, बॉम्बे, अनोखा अंदाज, गुड्डू, राम शास्त्र, अकेले हम अकेले तुम, दुश्मन: ए वायलेंट लव स्टोरी, मन, सनम, खामोशी, गुप्त, कच्चे धागे, तुलसी, संजू, प्रस्थानम जैसी कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय के हुनर का दमखम दिखाया है। साल 1996 में तमिल फिल्म बॉम्बे में लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो मनीषा कोइराला ने साल 2010 में नेपाली उद्योगपति सम्राट दहल के साथ शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। हालांकि शादी के दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।
साल 2012 में मनीषा कोइराला के गर्भाशय में कैंसर होने का पता लगा था। उन्होंने न्यूयॉर्क में इसका इलाज कराया। कई सर्जरी और कीमोथैरेपी के बाद उन्हें 2015 में कैंसर-मुक्त घोषित किया गया। मनीषा ने जिंदगी और कैंसर से जंग पर किताब भी लिखी है, जिसका नाम है- हील्ड।