{"_id":"5daea1df8ebc3e017232837f","slug":"manju-warrier-files-complaint-against-filmmaker-va-shrikumar-menon-for-receive-death-threats","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्देशक ने दी जान से मारने की धमकी, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मंजू ने थाने में दी ये शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निर्देशक ने दी जान से मारने की धमकी, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मंजू ने थाने में दी ये शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
shrikumar menon manju warrier
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मंजू वॉरियर ने अपने ही फिल्म के निर्देशक वी ए श्रीकुमार मेनन (V A Shrikumar Menon) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मंजू ने ये शिकायत केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा के पास दर्ज कराई। इस शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्ममेकर श्रीकुमार मेनन उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
2 of 4
manju warrier
- फोटो : Social Media
उन्होंने अपने शिकायत में कहा है कि मेनन सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हुए अभियान चला रहे हैं। मुझे उनसे जान का खतरा है। वह मेरे दोस्तों को भी धमकी दे रहे हैं। शिकायत में एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि उनकी फाउंडेशन 'मंजू वॉरियर फाउंडेशन' के लेटर पैड और उनके साइन किए हुए ब्लैंक चैकों का भी श्रीकुमार मेनन गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
3 of 4
VA Shrikumar
- फोटो : Social Media
खबरों की मानें तो मंजू ने अपनी शिकायत के साथ ही कुछ डिजिटल सबूत भी पुलिस को दिए हैं। मंजू ने पिछले साल ही मेनन की फिल्म 'ओडियन' में काम किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। दोनों ने इस असफलता का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ा था। मेनन का कहना था कि मंजू का मार्केट बेस नहीं है और उसे यह रोल उसके पुराने जन्मों के अच्छे कर्मों के चलते मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
manju warrier
- फोटो : Social Media
बता दें मंजू मलयालम एक्टर दिलीप की पत्नी थी। दिलीप दक्षिण भारतीय अभिनेत्री को अगवा करने और उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि दिलीप का साल 2015 में मंजू से तलाक हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।