{"_id":"5eabedb38ebc3e90743f2b97","slug":"manna-dey-birthday-special-life-carrer-and-awards-of-legend-singer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मन्ना डे नहीं था गायक का असली नाम, आज भी दिल को छू जाते हैं पद्मश्री सम्मानित सिंगर के ये गीत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मन्ना डे नहीं था गायक का असली नाम, आज भी दिल को छू जाते हैं पद्मश्री सम्मानित सिंगर के ये गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 01 May 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
manna dey
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमा संगीत के बिना अधूरा है और भारतीय सिनेमा में संगीत को मन्ना डे के बिना पूरा नहीं माना जा सकता है। मन्ना डे को भारतीय संगीत की जानी मानी आवाजों में से एक माना जाता था। पचास और साठ के दशक में अगर हिंदी फिल्मों में राग पर आधारित कोई गाना होता, तो उसके लिए संगीतकारों की पहली पसंद मन्ना डे ही होते थे। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं मन्ना डे के बारे में कुछ अहम बातें।
2 of 7
manna dey
मन्ना डे का जन्म एक मई 1919 को उत्तरी कोलकाता के एक रुढ़िवादी संयुक्त बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम पूर्ण चंद्र डे और मां का नाम महामाया डे था। वैसे ये बात भी काफी कम लोग जानते होंगे कि मन्ना डे का असली नाम प्रबोध चंद्र डे है। उनके मामा संगीताचार्य कृष्ण चंद्र डे ने मन्ना डे के मन में संगीत के प्रति दिलचस्पी पैदा की।
3 of 7
manna dey
बतौर पार्श्व गायक मन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 1943 में आई फिल्म 'तमन्ना' से की थी। इसमें संगीत कृष्ण चंद्र डे ने दिया था। सुरैया के साथ गाया गया मन्ना डे का गीत जबरदस्त हिट रहा था। इसके बाद मन्ना डे को 1950 में आई फिल्म 'मशाल' में पहली बार एकल गीत 'ऊपर गगन विशाल' गाने का मौका मिला। इस गाने का म्यूजिक सचिन देव वर्मन ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
manna dey
मन्ना डे ने हिन्दी के अलावा बंगाली, मराठी, गुजराती, मलयालम, कन्नड और असमिया भाषा में भी गीत गाए थे। याद दिला दें कि साल 1952 में उन्होंने ने 'अमर भूपाली' नाम से मराठी और बांग्ला में आई फिल्म में गाना गाया और खुद को एक बंगाली गायक के रूप में स्थापित किया। मन्ना डे ने सभी संगीतकारों के लिए कभी शास्त्रीय, कभी रूमानी, कभी हल्के फुल्के, कभी भजन तो कभी पाश्चात्य धुनों वाले गाने भी गाए, ऐसे में उन्हें हरफनमौला गायक भी कहा जाता था।
विज्ञापन
5 of 7
manna dey
एक तरफ जहां मन्ना डे ने 'पूछो न कैसे मैंने रैन बिताई', 'लागा चुनरी में दाग़' और 'आयो कहां से घनश्याम' जैसे गानों से दिल में दस्तक दी तो वहीं 'दिल का हाल सुने दिल वाला', 'ना मांगू सोना चांदी' और 'एक चतुर नार' जैसे गीतों पर झूमने को भी मजबूर किया। मन्ना डे ने लोकगीत से लेकर पॉप तक हर तरह के गीत गाए और देश विदेश में संगीत के चाहने वालों को अपना मुरीद बनाया। इसके साथ ही क्या आप जानते हैं कि हरिवंश राय बच्चन की मशहूर कृति 'मधुशाला' को भी मन्ना ने आवाज दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।