{"_id":"5ab501a24f1c1b094a8b6d7d","slug":"manoj-bajpayee-and-tabu-starrer-film-missing-trailer-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंबे समय बाद पर्दे पर नजर आई मनोज और तब्बू की जोड़ी, फिर अचानक 'मिसिंग', पर कैसे?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लंबे समय बाद पर्दे पर नजर आई मनोज और तब्बू की जोड़ी, फिर अचानक 'मिसिंग', पर कैसे?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी और एक्ट्रेस तब्बू की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। इन दोनों स्टार की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस फिल्म के ट्रेलर को पंसद कर रहे हैं।
तब्बू और मनोज की इस फिल्म का नाम 'मिसिंग' है। ट्रेड एनिलिस्ट तरण आदर्श नें फिल्म का ट्रेलर ट्वीट करते हुए बताया कि यह सस्पेंस थ्रिल से भरपूर फिल्म है। 'मिसिंग' का निर्देशन मुकुल अभ्यंकर ने किया है।
Three powerhouse actors in one film... Tabu. Manoj Bajpayee. Annu Kapoor... Trailer of psychological thriller #Missing raises your expectations... Mukul Abhyankar directs... 6 April 2018 release... Link: https://t.co/R9aGUQkNru
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 23, 2018
फिल्म में मनोज और तब्बू के अलावा अनु कपूर मुख्य भूमिका में हैं। अनु कपूर आखिरी बार फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' में वकील की भूमिका में नजर आए थे। बात करें फिल्म 'मिसिंग' के ट्रेलर की तो ट्रेलर से पता चलता है कि तबू और मनोज बाजपेयी पति-पत्नी की भूमिका में हैं, जो लापता हो गई बेटी 'तितली' को ढूंढते हैं। यह पूरी फिल्म 'तितली' के लापता होने पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि तब्बू और मनोज बाजपेयी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले यह दोनों फिल्म 'दिल पर मत ले यार' में साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में मनोज फिल्म 'अय्यारी' में देखी थे। वहीं तब्बू 'गोलमाल अगेन' में नजर आई हैं।