{"_id":"5ab4f1274f1c1b91778b6fab","slug":"qubool-hai-fame-tv-actress-alka-kaushal-out-of-prison-begins-shoot-on-woh-apna-sa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल से बाहर आते ही एक्ट्रेस ने शुरू की शूटिंग, बजरंगी भाईजान में बनीं थीं करीना की मां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल से बाहर आते ही एक्ट्रेस ने शुरू की शूटिंग, बजरंगी भाईजान में बनीं थीं करीना की मां
Sat, 24 Mar 2018 05:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। चैक बाउंस मामले में सजा के बाद अब एक्ट्रेस जेल से बाहर आ चुकी हैं। जेल से बाहर आते ही वो काम पर लौट आईं। बीते दिनों उन्हें सेट पर शूटिंग करते देखा गया।
2 of 4
हम बात कर रहे हैं, मशहूर टीवी एक्ट्रेस और कई फिल्मों में नजर आ चुकीं अलका कौशल की। टीवी के चर्चित शो 'स्वरागिनी' और 'कबूल है' से मशहूर हुईं अलका कौशल जेल से बाहर आते ही जी के टीवी शो 'वो अपना सा' की शूटिंग करतीं नजर आईं।
3 of 4
सीक्वेंस में अलका के साथ सुदीप साहिर (अर्जुन खन्ना) और दिशा परमार (जिया मेहरा) भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि सीरियल में अलका कौशल सुदीप की मां का किरदार निभा रहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शो में अलका की ग्रैंड एंट्री दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पता हो कि अलका और उनकी मां पर 50 लाख के चेक के बाउंस होने का आरोप था। मामला 2015 से चल रहा था। पहले मालेरकोटला कोर्ट में, फिर संगरूर में केस चला गया। अलका और उसकी मां ने एक टीवी सीरियल बनाने के लिए अवतार से 50 लाख उधार लिए थे। जब लेनदार ने पैसे मांगे तो दिए गए 25-25 लाख के दो चेक बाउंस हो गए। जिसके बाद डबल रकम अदा करने के आदेश देते हुए दो साल की सजा सुनाई गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।