The Family Man 2: रिलीज के पहले मनोज बाजपेयी ने साझा किया था भावुक पोस्ट, कहा- मैं कर्जदार हो गया
वासेपुर अभिनेता ने आगे लिखा, 'ऐसे माहौल में हम सभी के लिए खुश रहना और सकारात्मक सोचना बहुत मुश्किल हो गया है। अगर किसी चीज की वजह से हम संभले रहे तो वो वजह थी लोगों का मिलने वाला प्यार।आप सभी से हमें वही प्यार मिला है जिसके कारण हम आगे बढ़ने में सफल रहे हैं। महामारी के इस दौर में दो लॉकडाउन के बीच लगातार काम करते रहने के लिए मैं इस शानदार कास्ट, क्रू और प्राइम वीडियो टीम का कर्जदार हो गया हूं जिन्होंने ऐसा बिना हिम्मत हारे ऐसा काम किया'। इसके साथ ही मनोज ने बताया कि वो इस सीजन के लिए काफी उत्साहित हैं। इस सीरीज में वो श्रीकांत तिवारी का किरदार निभा रहे हैं। वैसे तो मनोज को हर किरदार में दर्शकों का प्यार मिलता है, लेकिन इस किरदार में उन्होंने सबकी तारीफ पाई है।
शो के निर्माता राज और डीके ने भी फैंस का आभार जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, 'ये सीरीज अब आपकी है और हम आपका प्यार पाकर ही निहाल हो गए हैं'। गौरतलब है कि दर्शकों को इस सीरीज का पहला सीजन इतना ज्यादा पसंद आ गया था कि उन्होंने इसके खत्म होते ही दूसरे सीजन की मांग कर दी थी।
Season 2 drops at midnight. And one thing is overwhelmingly clear The Family Man now belongs to you, the audience, and all its fans.
We remain forever humbled by all the love we have received. 🙏🏼#TheFamilyMan #TheFamilyManSeason2
बता दें कि इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जो एक पारिवारिक व्यक्ति है, लेकिन साथ ही वो जासूस भी है। वो अपनी नौकरी और परिवार के बीच किस तरह से संतुलन बनाकर चलता है ये इस सीरीज में दिखाया गया है। इस बार सीरीज की खास बात ये भी है कि इसमें समांथा अक्किनेनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस बार मनोज और समांथा आमने सामने होंगे।
बता दें कि ये सीरीज रिलीज होने से पहले विवादों का सामना कर चुकी है। कुछ समय पहले जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो पता चल गया कि इस सीरीज में समांथा तमिल विद्रोही बनीं हैं। ट्रेलर से आभास मिला कि सीरीज तमिल विद्रोहियों के आईएसआई के संपर्क में आने के बाद की कहानी है। हालांकि सीरीज के निर्देशक राज और डीके का कहना है कि बिना देखे धारणा नहीं बनानी चाहिए। ये मामला यही शांत नहीं हुआ और तमिलनाडु के कद्दावर नेता वाइको ने इसके खिलाफ केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र भी लिख दिया था और सीरीज पर रोक लगाने की मांग की थी। वहीं मेकर्स से लेकर कलाकारों तक का कहना है कि इस सीरीज को देखे बिना कोई भी विचार ना बनाएं।
कमेंट
कमेंट X