फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय सेना के बैकग्राउंड पर बनी ये फिल्म छठे दिन ही फ्लॉप, पछता रहे होंगे ये दोनों एक्टर

Thu, 22 Feb 2018 12:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee Sidharth Malhotra film aiyaary first day friday box office collection day 6
Aiyaary

सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की अय्यारी को रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं लेकिन फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए तो फिलहाल यही लग रहा है कि फिल्म को अपना बजट निकालने में भी मशक्कत करनी पड़ेगी। बेशक फिल्म में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही हैं लेकिन फिल्म दर्शकों को टिकट खरीदने पर मजबूर नहीं कर पा रही है।


 

Manoj Bajpayee Sidharth Malhotra film aiyaary first day friday box office collection day 6
aiyaary
'अय्यारी' ने बुधवार को यानि फिल्म रिलीज के छठें दिन लगभग 1 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का 6 दिन का कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने लगभग 5 करोड़ के साथ ऐवरेज ओपनिंग दी थी लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती हुई दिख रही है।
Manoj Bajpayee Sidharth Malhotra film aiyaary first day friday box office collection day 6
aiyaary
आपको बता दें कि देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘अय्यारी’ पहले रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होने जा रही थी लेकिन पद्मावत और पैडमैन से होने वाली टक्कर से बचने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee Sidharth Malhotra film aiyaary first day friday box office collection day 6
अय्यारी फिल्म
'अय्यारी' 60 करोड़ के बजट में बनी है, इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म फ्लॉप होने की कगार पर है। फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकूल प्रीत की बेहद शानदार केमिस्ट्री भी पहली बार नजर आ रही है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्स आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed