{"_id":"5b89054842c792464b1c5f1c","slug":"manoj-bajpayee-special-story-katrina-kaif-tabu-touches-his-feet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NSD से 4 बार रिजेक्ट हुए थे मनोज बाजपेयी, इस फिल्म के बाद कटरीना और तब्बू ने छुए थे पैर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
NSD से 4 बार रिजेक्ट हुए थे मनोज बाजपेयी, इस फिल्म के बाद कटरीना और तब्बू ने छुए थे पैर
Fri, 31 Aug 2018 02:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार के नरकटियागंज में जन्मे बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी स्कूली पढ़ाई राजा हाईस्कूल, बेतिया जिले से की थी। इसके बाद वह सत्यवती कॉलेज गए, फिर स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज आ गए। 4 बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से खारिज कर दिए जाने के बाद उन्होंने बैरी ड्रामा स्कूल से बैरी जॉन के साथ थियेटर किया।
2 of 6
मनोज बाजपेयी
24 साल के अपने फिल्मी करियर में मनोज ने हर एक किरदार को बखूबी से निभाया है। वह किरदार को ज्यादा से ज्यादा जीवंत बनाने के लिए उसे असल जिंदगी में जीने की कोशिश करते हैं। 'सत्या', 'शूल', 'स्पेशल 26', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'राजनीति', 'अलीगढ़' जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय किया है।
3 of 6
मनोज बाजपेयी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'स्वाभिमान' से की। उन्हें फिल्मों में सबसे पहले मौका शेखर कपूर ने दिया। साल 1994 में शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से फिल्मी करियर की शुरुआत की लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1998 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' से। फिल्म 'सत्या' और 'शूल' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। जबकि फिल्म 'पिंजर' में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (स्पेशल ज्यूरी) भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुंबई में एक बार फिल्म 'राजनीति' के प्रीमियर के मौके पर कटरीना कैफ ने मनोज बाजपेयी के पैर छू लिए। उस वक्त मनोज बेहद असहज हो गए और कटरीना को हग कर लिया। तब कटरीना ने उनसे कहा, 'आप सुपर्ब एक्टर हैं।' ऐसा ही एक बार तब हुआ था जब मनोज की 'सत्या' रिलीज हुई थी। तब तब्बू ने यह कहते हुए उनके पैर छू लिए थे कि आप शानदार एक्टर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मनोज बाजपेयी की निजी जिंदगी की बात करें तो स्ट्रगलिंग के दौर में दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पायी। कहा जाता है कि मनोज और उनकी पहली पत्नी 2 महीने में ही अलग हो गए थे।उनकी पत्नी का नाम नेहा बाजपेयी है। नेहा भी मनोज की तरह ही बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं। नेहा का असली नाम शबाना रजा है। बॉलीवुड फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। नेहा ने अपना डेब्यू बॉबी देओल की फिल्म 'करीब' से किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।