शूटिंग में श्रद्धा कपूर घायल और मनोज कुमार के जन्मदिन सहित ये हैं मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी की शानदार सफलता को देखते हुए बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर ने विजय देवरकोंडा से हाथ मिला लिया है और उनकी आने वाली फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया है। जी हां, दरअसल विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डियर कॉमरेड' को लेकर चर्चा में हैं।
'अर्जुन रेड्डी' की अगली फिल्म की रिलीज से 3 दिन पहले करण जौहर का बड़ा फैसला, खुश होंगे फैंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी बहुचर्चित एक्शन फिल्म साहो की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। साहो के अलावा श्रद्धा कपूर के पास डांस पर आधारित फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' भी है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। श्रद्धा कपूर और वरुण धवन 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग जोर-शोर से कर रहे हैं। इस बीच श्रद्धा कपूर फिल्म के सेट पर चोट लग गई है।
वरुण धवन के बाद अब 'स्ट्रीट डांसर' के सेट पर घायल हुईं श्रद्धा कपूर , सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर फिल्म सीरीज फास्ट एंड फ्यूरियस 9 के सेट पर दर्दनाक हादसा हो गया है। एक्शन सीन फिल्माते समय 30 फीट की ऊंचाईं से गिरने से स्टंटमैन गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के समय फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की पूरी स्टारकास्ट सेट पर मौजूद थी। ये हादसा सोमवार दोपहर को हुआ जब स्टंटमैन 30 फीट की ऊंचाई पर एक्शन सीन कर रहा था।
फास्ट एंड फ्यूरियस 9 के सेट पर हादसा, 30 फीट ऊपर से गिरा स्टंटमैन, विन डीजल सदमें में
'सेक्रेड गेम्स' की इस एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर रोका
सेक्रेड गेम्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस एल्नाज नौरोजी को अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर एल्नाज नोरौजी को अधिकारियों ने रोक दिया और घंटों पूछताछ की। इस वजह से उनकी फ्लाइट भी छूट गई और करीब 6 घंटे बाद उन्होंने अगली फ्लाइट ली।
पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स' की इस एक्ट्रेस को अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया, इस वजह से चली लंबी पूछताछ