उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि के घर आई नन्ही परी के लिए प्यारा सा नाम खोज ही लिया गया। दिल्ली में हुए नामकरण समारोह में मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रीति तिवारी ने अपनी छोटी बहन के लिए ये नाम सुझाया।
मनोज तिवारी की छोटी बेटी का हुआ नामकरण, बड़ी बिटिया रीति ने अपनी बहन को दिया ये प्यारा सा नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गायक मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रीति तिवारी ने अपनी छोटी बहन का नाम रखा है सान्विका तिवारी (Saanvika tiwari )। 2020 ने जाते-जाते मनोज तिवारी को ये यादगार तोहफा दिया था। साल खत्म होने से एक दिन पहले उनकी दूसरी बेटी का जन्म हुआ।
भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रह चुके सांसद मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी अप्रैल महीने में परिणय सूत्र में बंधे। उनकी इस प्यारी बेटी के इस नामकरण समारोह में कई जानी मानी हस्तियां सान्विका तिवारी को आशीर्वाद देने पहुंची। जब मनोज तिवारी से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी बेटी का नाम सोचा था। इस पर उन्होंने कहा था कि मेरी बेटी रीति तिवारी ने ये हक मुझसे छीन लिया और अपनी छोटी बहन का प्यारा सा नाम रखा सान्विका तिवारी।
मनोज तिवारी की भोजपुरी फिल्मों का भी एक दौर रहा है। उनको भोजपुरी सिनेमा को पुनर्जीवित करने का श्रेय भी दिया जाता है। हालांकि, बाद में उनके दौर के अभिनेताओं पर ही भोजपुरी संस्कृति से खिलवाड़ का आरोप लगा और उसके बाद आने वाले कलाकारों ने भोजपुरी के नाम पर पैसा तो बहुत कमाया लेकिन भोजपुरी संस्कृति को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया। आज की तारीख में मनोरंजन जगत में भोजपुरी सिनेमा को काफी हेय दृष्टि से देखा जाता है।
सांसद मनोज तिवारी की यह दूसरी शादी है। बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली सुरभि तिवारी जानी मानी गायिका हैं। इससे पहले उनका विवाह रानी से हुआ था जो लंबे समय तक भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह पांडे के मैनेजर रहे अरुण पांडे की बहन हैं। दोनों के बीच अनबन मनोज तिवारी के बिग बॉस जाने और श्वेता तिवारी से उनकी नजदीकियों के चलते हुई। बाद में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर भावुक हुईं बहन श्वेता, फोटो शेयर कर बोलीं- 'आप मेरा हिस्सा हो'