{"_id":"627be9dc5b0e4e7ae63f7998","slug":"manushi-chhillar-praises-prithviraj-actor-akshay-kumar-said-working-with-superstar-is-a-big-responsibility","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prithviraj: मानुषी छिल्लर ने बांधे अक्षय कुमार की तारीफों के पुल, बोलीं- सुपरस्टार के साथ काम करना बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prithviraj: मानुषी छिल्लर ने बांधे अक्षय कुमार की तारीफों के पुल, बोलीं- सुपरस्टार के साथ काम करना बड़ी जिम्मेदारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 11 May 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म पृथ्वीराज से वह फिल्मी दुनिया में लीड एक्ट्रेस के तौर पर शुरुआत कर रही हैं। इस फिल्म में वह राजकुमारी के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर वह काफी ज्यादा उत्साहित हैं। मानुषी के मुताबिक इतनी बड़ी फिल्म में काम करना किसी सपने के जैसा है।
2 of 4
पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में काम करना सपना सच होने जैसा
मानुषी ने फिल्म में काम करने को लेकर कहा कि सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ पहली फिल्म करना किसी सपने के सच होने जैसा है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी की भी जमकर तारीफ की। फिल्म के ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा, 'पृथ्वीराज के ट्रेलर में लोगों ने मेरी परफॉर्मेंस देखी और सराहना कर रहे हैं। यह आशर्यजनक है। मेरे लिए इस फिल्म से डेब्यू करना सपना सच होने जैसा है। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे राजकुमारी संयोगिता के जीवन को बड़े पर्दे पर निभाने का मौका मिल रहा है।'
3 of 4
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, 'अक्षय कुमार जैसे देश के बड़े सुपरस्टार के साथ पहली फिल्म में काम करना एक बहुत जिम्मेदारी है और मुझे लगता है कि मैंने इस भूमिका को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया है। इसलिए दर्शकों से आज मुझे विनम्र प्रतिक्रिया मिल रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पृथ्वीराज
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म पृथ्वीराज 'पृथ्वीराज रासो' पुस्तक पर आधारित है, जो निडर राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता का दस्तावेज है। अक्षय कुमार उस महान योद्धा पृथ्वीराज की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म यशराज के बैनर तले बनी पहली ऐतिहासिक फिल्म है। गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ट्रेलर आने के बाद लोगों में फिल्म देखने को लेकर बेसब्री बढ़ गई है। यह फिल्म 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।