हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने गाने और डांस से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना चौधरी को देसी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। उनके गाने ऑनलाइन तो रिलीज होते ही रहते हैं साथ ही वह कई बार स्टेज शो भी करती है, जिसमें जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। अपने काम की वजह से तो सपना सुर्खियों में रहती ही हैं, इसके अलावा उनकी निजी जिंदगी भी खूब विवादों के चलते खूब चर्चा में रही है। पढ़ें सपना चौधरी से जुड़े कुछ विवादों के बारे में जिनको लेकर खूब हंगामा हुआ।
Sapna Chaudhary: सपना चौधरी के सुसाइड करने की कोशिश से लेकर बेटे के जन्म तक पर मच चुका है बवाल, ये हैं उनसे जुड़े विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब सपना ने की सुसाइड की कोशिश
डांसर सपना चौधरी हमेशा से अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उनकी जिंदगी भी कम मुश्किलों से भरी नहीं रही है। एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश भी की थी, जिसके वजह से वह अस्पताल भी पहुंच गई थीं और उनकी जान जाते-जाते बची थी। बताया जाता है कि उन्होंने जहर खाया था।
जब बिग बॉस में मचा बवाल
सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में एंट्री की थी और बिग बॉस के घर में भी वह कई बार विवादों में फंसी। शो के दौरान सपना ने प्रियांक के कहने पर अर्शी खान के ‘गोआ पुणे’ स्कैंडल के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया था, जिसके बाद मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। यहां तक कि इसे लेकर अर्शी के प्रचारक ने सपना पर एफआईआर भी दर्ज करवाई। बिग बॉस के शो का नियम है कि प्रतियोगी किसी से भी हाथापाई नहीं करेंगे, लेकिन एक बार सपना चौधरी, अर्शी और आकाश पर इस कदर भड़क गईं थीं कि उन्होंने अपनी चप्पल खोलकर उन पर अटैक भी कर दिया।
जब बेटे के जन्म को लेकर मचा जमकर बवाल
सपना चौधरी ने अचानक प्रशंसकों को यह जानकारी देकर हैरान कर दिया था कि वह मां बन गई हैं। जहां फैंस ने उन्हें बेटे को जन्म देने पर बधाइयां देना शुरू कर दी थीं, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया था। नौबत यहां तक आ गई थी कि मामला पुलिस तक पहुंच गया था। दरअसल फैंस को सपना की शादी के बारे में कुछ भी नहीं पता था और जब बेटे के जन्म की खबर सामने आई तो लोगों ने उनसे तरह तरह के सवाल करने शुरू कर दिए, जिसके बाद सिंगर के पति वीर साहू ने फेसबुक पर आकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया था कि आमने सामने देखे लेने की बात तक हो गई थी, जिसके बाद वीर साहू नियत जगह पर अपने समर्थकों को लेकर पहुंच भी गए थे हालांकि पुलिस को देखते ही वह वहां से निकल गए और इसके बाद उनके साथ अन्य 70 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
'हट जा ताऊ' को लेकर हुआ विवाद
सपना चौधरी साल 2018 में फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में 'हट जा ताऊ' गाने को रिक्रिएट किया गया था और इसे सपना चौधरी पर फिल्माया गया था। जिसके बाद हरियाणवी गायक विकास कुमार ने सपना चौधरी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा। गायक का कहना था कि इस गाने पर उनका कॉपीराइट है, ऐसे में मेकर्स ने उनसे बिना बात किए इस गाने को रिक्रिएट किया।