{"_id":"5d34fd5e8ebc3e6cb908931e","slug":"manyata-dutt-birthday-special-and-her-love-story-with-sanjay-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"C ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं संजय दत्त की पत्नी, बड़ी बेटी उम्र में इनसे सिर्फ 10 साल हैं छोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
C ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं संजय दत्त की पत्नी, बड़ी बेटी उम्र में इनसे सिर्फ 10 साल हैं छोटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 22 Jul 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Manyata Dutt
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मान्यता दत्त का जन्म 22 जुलाई 1978 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। पहले मान्यता का नाम दिलनवाज शेख था। मान्यता की परवरिश दुबई में हुई थी। मान्यता जब बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। फिल्म इंडस्ट्री में वो इसी नाम से पहचानी जाती थीं। प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उन्होंने अपना बदलकर मान्यता रख लिया था।
Trending Videos
2 of 7
मान्यता दत्त
मान्यता इस समय संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ हैं। वो संजय का सारा काम संभालती हैं। संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ था। इस लिहाज से त्रिशाला उम्र में मान्यता से केवल 10 साल छोटी हैं। मान्यता को पहली बार पहचान तब मिली जब उन्होंने फिल्म मेकर प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में आइटम नंबर किया था। फिल्म के आइटम सॉन्ग 'अल्हड़ जवानी' में मान्यता ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
मान्यता दत्त
मान्यता के पिता का दुबई में बिजनेस था। उनकी मौत के बाद घर संभालने की जिम्मेदारी मान्यता पर आ गईं। यहीं से उनके फिल्मी करियर पर ब्रेक लग गया था। वो अपने फैमिली बिजनेस पर ज्यादा फोकस करने लगी थीं। आगे की स्लाइड में जानें कैसे हुई थी संजय और मान्यता की पहली मुलाकात...
4 of 7
मान्यता दत्त
मान्यता एक सक्सेसफुल हीरोइन बनना चाहती थीं। लेकिन उन्हें कभी कोई बड़ी फिल्म ऑफर नहीं हुई। इसके चलते मान्यता ने B और C ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। मान्यता को लगा था कि शायद प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उनको फिल्में मिलना शुरू हो जाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
5 of 7
मान्यता दत्त
मान्यता की किस्मत उस समय बदली जब संजय दत्त ने मान्यता की एक C ग्रेड फिल्म Lovers Like Us के राइट्स 20 लाख रुपए में खरीद लिए। इसी मीटिंग में पहली बार संजय दत्त और मान्यता की मुलाकात हुई। इस दौरान संजय दत्त एक जूनियर आर्टिस्ट नाडिया दुरानी को डेट कर रहे थे। मान्यता बिना किसी को बताए संजय दत्त से मिलने जाने लगीं। जब भी नाडिया शहर से बाहर होती थीं तब मान्यता संजय से मिलने उनके घर पहुंच जाती थीं। वो संजय दत्त को अक्सर अपने हाथों का बना खाना खिलाया करती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X