साल 2009 में आई फिल्म दिल्ली-6 के मसकली गाने के रीमिक्स 'मसकली 2.0' को लेकर खूब विवाद हो रहा है। ओरिजनल गाने को मशहूर गीताकर प्रसून जोशी ने लिखा था। मोहित चौहान ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया था, जबकि ए आर रहमान ने इस गाने में संगीत दिया था। रीमिक्स गाने पर रहमान और प्रसून जोशी पहले ही नाराजगी जता चुके हैं। अब इसके सिंगर मोहित चौहान ने नए गाने पर अपनी भड़ास निकाली है।
मसकली के रीमिक्स गाने पर अब आया सिंगर मोहित चौहान का बयान, इस तरह निकाली भड़ास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंटरव्यू में मोहित चौहान ने कहा, 'जब कोई भी संगीतकार एक असली गाने की रचना करता है तो उसमें उसकी कड़ी मेहनत, दिल और आत्मी लगती है। लेकिन जब ये गाना एक बार हिट हो जाता है तो कुछ लोग दूसरे के कंधे पर चढ़कर गाने के पूरे एहसास को बर्बाद कर देते हैं। ये सही नहीं है।'
रहमान ने जताया गुस्सा
रहमान ने लिखा कि एक गीत को बनाने में कितना कठिन परिश्रम करना पड़ता है, इसका अंदाजा शायद आज की पीढ़ी नहीं लगा सकती। उन्होंने लिखा, 'अच्छा गाना बनाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। उसे अच्छे से सोचना पड़ता है, रातों की नींद खराब करनी पड़ती है, लिखकर मिटाया जाता है, और फिर से लिखा जाता है। 200 से ज्यादा संगीतज्ञों ने एक साल तक एक रचनात्मक दिमाग के साथ काम किया, तब जाकर यह रचना हुई।'
प्रसून जोशी भी नाराज
प्रसून जोशी ने भी गीत के प्रति अपनी भड़ास निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा, 'दिल्ली 6 के गीत मसकली समेत मेरे लिखे सभी गीत मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मुझे बड़ा दुख है कि मोहित चौहान, ए आर रहमान और मेरी मूल रचना को इस तरह इस्तेमाल किया गया। मुझे आशा है कि प्रशंसक अभी भी ओरिजिनल गीत को सुनेंगे।'
दिल्ली मेट्रो ने सोनम कपूर के 11 साल पुराने गाने को किया पसंद, अभिनेत्री ने दी ऐसी प्रतिक्रिया