फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo की चपेट में आए ये 14 बड़े नाम, किसी पर लगा रेप का आरोप तो किसी ने जबरन किया किस

Fri, 12 Oct 2018 02:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
me too movement effect nana patekar to subhash ghai accused harassment
nana patekar

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप क्या लगाए बॉलीवुड में मी टू कैंपेन की शुरुआत हो गई। जिसके बाद एक के बाद एक कई बड़े नामों पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। मी टू ने महिलाओं को हिम्मत दी कि वो खुलकर सामने आएं और ऐसे नामों का खुलासा करें। कैलाश खेर, आलोक नाथ, चेतन भगत जैसे कई बड़े नाम इस मामले में फंसे हैं। 

me too movement effect nana patekar to subhash ghai accused harassment
nana patekar

नाना पाटेकर
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर खलबली मचा दी है। तनुश्री दत्ता ने नाना पर आरोप लगाया कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान गणेश आचार्य ने अचानक गाने के स्टेप्स बदलवा दिए थे। बीच गाने में नाना पाटेकर की एंट्री हो गई और वह उन्हें गलत ढंग से छूने लगे। तनुश्री ने इसका विरोध किया और शूटिंग छोड़कर जाने लगीं। तब नाना पाटेकर के इशारे पर मनसे के राजनीतिक गुंडों ने उन पर हमला कर दिया था। तनुश्री के आरोपों पर नाना ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। 

me too movement effect nana patekar to subhash ghai accused harassment
अभिजीत भट्टाचार्य
अभिजीत भट्टाचार्य
बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगा है। एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अभिजीत पर आरोप लगाते हुए कहा कि '20 साल पहले कोलकता के एक पब में उन्होंने उसे लगभग किस कर लिया था और उनका बायां कान नोंच लिया था।' आरोपों पर सफाई देते हुए अभिजीत ने इन सब से इनकार करते हुए कहा कि 'मैं तो उस वक्त पैदा भी नहीं हुआ था। किसी ने मुझे फोन पर बताया कि जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
me too movement effect nana patekar to subhash ghai accused harassment
Vivek Agnihotri

विवेक अग्निहोत्री
तनुश्री ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'विवेक मुझसे कहते हैं कि अपने कपड़े उतारो फिर इरफान खान और सुनील शेट्टी के सामने डांस करो। यह घटना साल 2005 की है। जब मैं फिल्म चॉकलेट की शूटिंग कर रही थी। इस सीन में सिर्फ दोनों एक्टर्स का क्लोजअप शॉट लेना था। वो सीन मेरा था ही नहीं। फिर भी डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि कपड़े उतारो और उनके सामने नाचो। तब इरफान खान और सुनील शेट्टी ने विवेक को टोका।'

विज्ञापन
me too movement effect nana patekar to subhash ghai accused harassment
chetan bhagat

चेतन भगत
चेतन भगत पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद हर तरफ चेतन भगत की चर्चा हो रही है। चेतन भगत ने उस महिला से माफी मांग ली है। उन्होंने स्क्रीनशॉट का जिक्र करते हुए फेसबुक पर लिखा कि 'इस घटना के लिए काफी दु:ख है। मैं माफी चाहता हूं। ये स्क्रीनशॉट कई साल पुराना है।' चेतन भगत ने उस महिला के साथ-साथ अपनी पत्नी अनुषा से भी माफी मांगी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed