फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo में नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने पर अब तनुश्री उनके फाउंडेशन पर भड़कीं, किए कई खुलासे

Sun, 23 Jun 2019 01:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 23 Jun 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
me too movement tanushree dutta on nana patekar exposed again
Tanushree Dutta, Nana Patekar - फोटो : social media

तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर मीटू मूवमेंट के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद हाल ही में पुलिस ने नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी है। एक्ट्रेस ने अब फिर से नाना पाटेकर पर गुस्सा निकाला है और कई खुलासे किए हैं।

me too movement tanushree dutta on nana patekar exposed again
tanushree - फोटो : file photo

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, तनुश्री दत्ता ने नाना की चैरिटी को फ्रॉड बताया है। तनुश्री दत्ता ने कहा कि नाना पाटेकर का राज जल्द ही लोगों के सामने आएगा। लोगों को पता चलेगा कि कैसे नाना ने हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर हुए मामले को लेकर साइड स्टेटमेंट कहलवाए। जिससे वो बेगुनाह साबित हो सकें।'

me too movement tanushree dutta on nana patekar exposed again
tanushree dutta - फोटो : file photo

तनुश्री दत्ता ने आगे कहा कि, 'नाना की टीम ने मीडिया में भी उनकी इमेज को क्लीन रखा। ये सभी को दिख भी रहा है। मगर उन किसानों की मौत का क्या जो रोज सूखे और बढ़ते कर्ज से मर रहे हैं। उस पैसे का क्या जो उनके नाम फाउंडेशन ने किसानों के नाम पर लिए हैं मगर किसानों को अभी तक बांटें नहीं। एक्टर ने गरीब जैसे लाइफस्टाइल का दिखावा किया और किसानों के नाम पर घोटाला किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
me too movement tanushree dutta on nana patekar exposed again
tanushree dutta - फोटो : file photo

बता दें कि तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस को कई सबूत नहीं मिले हैं इसलिए पुलिस ने इस केस की जांच को भी आगे बढ़ाने से मना कर दिया है। पिछले साल सितंबर में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने #MeToo कैंपेन के जरिए नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
me too movement tanushree dutta on nana patekar exposed again
tanushree dutta - फोटो : file photo

गौरतलब है कि तनुश्री ने नाना पर शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के शूट का जिक्र करते हुए तनुश्री ने कहा था कि नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्सा नहीं थे, बावजूद उन्होंने मेरे साथ इंटीमेट होने की कोशिश की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed