80 के दशक में कई पॉपुलर अभिनेत्रियां हुई जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में खूब नाम कमाया। एक जमाने में लोग इनकी खूबसूरती के कायल थे और इनकी फिल्में देखने के लिए लाइन लगाते थे। क्या आप जानते हैं अब ये अभिनेत्रियां कहां हैं और कैसे लगती हैं?चलिए हम आपको दिखाते हैं...
Then and Now: गुजरे जमाने की हसीनाओं का अब बदल गया है पूरा लुक, तस्वीर देख हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीनाक्षी शेषाद्रि
80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि अब फिल्मों से दूर हैं। वे अपने पति के साथ विदेश में रहती हैं लेकिन फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं।
फरहा नाज
फरहा ने 80 और 90 के दशक में कई सुपरस्टार के साथ काम किया। फरहा ने उस समय बिंदू दारा सिंह से शादी कर ली थी, जब उनका करियर पीक पर था। हालांकि फिर उनका तलाक हो गया। 90 के दशक के आखिरी सालों में उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। अब वह पूरी तरह से गुमनामी में जी रही हैं।
पद्मिनी कोल्हापुरे
पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी 80 के दौर में लीड हीरोइन के तौर पर खूब नाम कमाया था। लेकिन धीरे-धीरे पद्मिनी भी पर्दे से गायब हो गईं। इन दिनों एक बार फिर उन्होंने कमबैक किया है।
मंदाकिनी
मंदाकिनी अब पूरी तरह से पर्दे से गायब हो चुकी हैं। 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मंदाकिनी रातों -रात मशहूर हो गई थीं। हालांकि, मंदाकिनी का फिल्मी करियर छोटा ही रहा और उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।