फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में दिखा #MeToo का असर, अली जफर के खिलाफ कोर्ट में बोलीं मीशा, 'सबूत भी हैं मेरे पास'

Thu, 18 Oct 2018 08:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
meesha shafi speaks in court against pakistani singer ali zafar
मीशा शफी और अली जफर

एक तरफ भारत में #MeToo कैंपेन का कहर जारी है तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी यौन उत्पीड़न से जुड़े एक पुराने मामले ने जोर पकड़ लिया है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस और गायिका मीशा शफी ने इसी साल अप्रैल में पाक सिंगर अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके चलते सुनवाई के दौरान उन्होंने  भरी अदालत में अपनी आपबीती सुनाई...

meesha shafi speaks in court against pakistani singer ali zafar
मीशा शफी

मीशा ने बताया कि अली ने एक नहीं बल्कि दो बार उनका यौन उत्पीड़न किया और अब वह मासूम बन रहे हैं। मीशा के आरोप के जवाब में अली ने एक्ट्रेस पर मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करवाया था जिसके चलते उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है। बता दें कि पाकिस्तानी एक्टर और गायक अली जफर ने लाहौर सेशन कोर्ट में शफी पर मानहानि का केस दर्ज कराया था।

meesha shafi speaks in court against pakistani singer ali zafar
मीशा शफी

मीशा ने अदालत में कहा कि अली ने एक बार प्राइवेट स्टूडियो में तो दूसरी बार पारिवारिक समारोह में उनके साथ बदतमीजी की थी। मीशा ने आगे बताया कि अली उनके अलावा कई और महिलाओं के साथ भी इस तरह का बर्ताव कर चुके हैं। मीशा ने कोर्ट में सबूत देने की भी बात बहुत जोरदार तरीके से कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
meesha shafi speaks in court against pakistani singer ali zafar
अली जफर और मीशा शफी

वहीं, अली के मानहानि मुकदमे पर मीशा बोलीं कि अब वह मासूम और बेकसूर बनने की पूरजोर कोशिश कर रहे हैं और यही कारण है कि उन्होंने केस दर्ज करवाया है। गौरतलब है कि मीशा की अगली सुनवाई 5 नवबंर को होगी। 

विज्ञापन
meesha shafi speaks in court against pakistani singer ali zafar
अली जफर और मीशा शफी

बात करें इस पूरे मामले की तो बता दें कि इसी साल 19 अप्रैल को मीशा ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा 'अली ने कई बार मेरे साथ बदतमीजी करने की कोशिश की जो मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा दर्द था।' जब इस ट्वीट पर अली का ध्यान गया तो उन्होंने इसे झूठा करार दे शफी के खिलाफ नोटिस भेज ट्वीट को डिलीट करने को कहा, इसके बाद मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करवा 100 करोड़ रूपये की मांग की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed