फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 घंटे में 5 लाख रु. कमाता है साउथ का कॉमेडी किंग, गिनीज बुक में है नाम

Wed, 01 Feb 2017 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Feb 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Meet this comedy king of Tollywood, Brahmanandam
आपने इस शख्स को साउथ की लगभग हर फिल्म में देखा होगा। क्या आप जानते हैं कि ये शख्स कौन है और क्यों हर फिल्म में नजर आता है? तो ये हैं साउथ फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम।
Meet this comedy king of Tollywood, Brahmanandam
ब्रह्मानंदम की लोकप्रियता का आलम ये है कि साउथ का हर निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। शायद यही वजह है कि अपने तीन दशक के करियर में ब्रह्मांनदम हजार से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं।
Meet this comedy king of Tollywood, Brahmanandam
ब्रह्मानंदम कॉलेज के दिनों में बाकी बच्चों की मिमिक्री किया करते थे। परिवार की आर्थिक हालत ठीन नहीं थी और इसलिए उनके परिवार में सिर्फ वही एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एम ए किया है। लेकिन उनकी किस्मत तब खुल गई जब तेलुगू के एक जाने-माने डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में काम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meet this comedy king of Tollywood, Brahmanandam
Brahmanandam
इसमें ब्रह्मानंदम का काम निर्देशक को इतना पसंद आया कि उन्हें एक और फिल्म दे दी गई 'चन्ताबाबाई'। बस फिर तो ब्रह्मानंदम की किस्मत पलट गई और उन्होंने जो रेस पकड़ी वो अभी तक खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन
Meet this comedy king of Tollywood, Brahmanandam
साठ साल की उम्र में भी ब्रह्मानंदम उतने ही लोकप्रिय हैं और उतने ही जोश के साथ काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं ब्रह्मानंद को उनकी एक्टिंग के लिए पांच नंदी अवॉर्ड के अलावा कई और अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। और तो और ब्रह्मानंदम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। ये रिकॉर्ड उन्हे एक ही भाषा में 700 से अधिक फ़िल्में करने के लिए दर्ज किया गया था जो अभी तक इनके नाम ही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed