हबीब फैसल डायरेक्ट फिल्म 'कैदी बैंड' आज रिलीज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन और आन्या सिंह ने अपने करियर की शुरुआत की है। अगर आप भी फिल्म देखने जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें इसका मेगा रिव्यू-
Mega Review: यूथ को पसंद आएगी 'कैदी बैंड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की स्टोरी माछंग लालंग के बारे में बताते हुए एक डॉक्युमेंट्री से शुरू होती है। जो गुवाहाटी जेल में 54 साल तक बंद रहे। जब कोई जुर्म साबित नहीं हुआ तो उन्हें रिहा कर दिया गया। इसके बाद पूरी कहानी कुछ अंडर ट्रायल्स पर चलती है। जो जेल में बंद हैं।
15 अगस्त में ये अंडर ट्रायल्स एक गाना गाते हैं जो वहां मौजूद नेता को पसंद आता है। नेता इस बैंड का फायदा अपने चुनाव में उठाना चाहता है और उनकी रिहाई पर रोक लगा देता है। फिल्म में मोड़ तब आता है जब ये सभी कैदी फरार हो जाते हैं।
इंडिया टुडे के अुसार, न्यूकमर के हिसाब से आदर जैन और आन्या सिंह का काम अच्छा माना जा रहा है। लेकिन निर्देशक हबीब फैजल का जो जादू 'दो दूनी चार' में चला वो 'कैदी बैंड' में नहीं दिखा। इंडिया टुडे ने फिल्म को डेढ़ स्टार दिए हैं।
TOI के अनुसार, डायरेक्टर ने ऐसे टॉपिक पर फिल्म बनाई है जिस पर कोई बात नहीं करता है। फिल्म को काफी सोच समझ के बनाया गया है। फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी है, कहीं-कहीं पर बोर भी करती है। सिचुएन के हिसाब से गाने बिल्कुल पर्फेक्ट हैं। आदर जैन ने कुछ-कुछ रणबीर कपूर की नकल करते नजर आ रहे हैं। वहीं आन्या ने काफी अच्छा काम किया है। टीओआई ने फिल्म को ढाई स्टार दिए हैं।
द हिंदू के मुताबिक, इस फिल्म से डायरेक्टर ने यंग ऑडियंस का ध्यान खींचने की कोशिश की है। फिल्म में नए चेहरों की भरमार है। म्यूजिक अच्छा है लेकिन कहानी दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। इस फिल्म में 'यश राज' वाली कोई बात नहीं नजर आई।