फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: दीपिका और मेगन ने मेंटल हेल्थ पर की बात, अवसाद के दौर में दिखाई थी यह हिम्मत

Thu, 13 Oct 2022 12:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Oct 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
Meghan Markle Deepika Padukone discuss about mental health in Duchess of Sussex podcast latest episode
Deepika Padukone-Meghan Markle - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अवसाद के दौर से गुजर चुकी हैं। वह अक्सर मेंटल हेल्थ के मसले पर मुखर होकर बात करती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कई बार सार्वजनिक मंच पर भी अपने उन कड़वे अनुभवों का जिक्र कर चुकी हैं, जो उन्हें अवसाद के दौरान हुए। हाल ही में एक बार फिर दीपिका पादुकोण इस मसले पर बातचीत करती नजर आईं। लेकिन, इस बार दीपिका अकेली नहीं थीं, उनके साथ पूर्व एक्ट्रेस और ब्रिटेन के शाही घराने की छोटी बहू डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल भी थीं। दरअसल, मेगन मार्कल ने अपने पॉडकास्ट आर्केटाइप्स के हालिया एपिसोड में दीपिका पादुकोण के साथ मेंटल हेल्थ के मसले पर बातचीत की। बातचीत के दौरान मेगन मार्कल ने भी इस बात का जिक्र किया की वह भी अवसाद के दौर से गुजर चुकी हैं।

Meghan Markle Deepika Padukone discuss about mental health in Duchess of Sussex podcast latest episode
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया

जिंदगी में आ गया था खालीपन
बता दें कि इस बातचीत में दीपिका के अलावा अमेरिकी एक्ट्रेस कॉन्सटेंस वू, जेनी स्लेट भी शरीक हुईं। मेगन ने अपने अवसाद के दिनों को याद करते हुए बताया कि इस दौरान उनके पति प्रिंस हैरी ने उन्हें खूब सपोर्ट किया। आपको बता दें कि कुछ वर्ष पहले दीपिका ने अपनी मेंटल हेल्थ संबंधी दिक्कतों का खुलासा करके सभी को चौंका दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'ऐसे दौर में जिंदगी में बस खालीपन महसूस होता है। खालीपन और उसके साथ निराशा की भावना।' मेगन के साथ बातचीत के दौरान दीपिका ने बताया, 'मेरा परिवार एक काउंसलर को जानता था। उसे फोन किया गया। लेकिन, उस वक्त उन्होंने कहा कि, दीपिका अभी मैं फ्लाइट ले रही हूं। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि तुम्हे किसी साइकेट्रिस्ट को दिखाने की जरूरत है। उन्होंने मेरी आवाज से यह पहचान लिया था कि मुझे मदद की जरूरत है।'

Kanishka Soni: अब कनिष्का सोनी ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे साथ ऐसी हरकत...

Meghan Markle Deepika Padukone discuss about mental health in Duchess of Sussex podcast latest episode
Meghan Markle, Prince Harry - फोटो : सोशल मीडिया

मेगन ने की दीपिका की तारीफ
इस दौरान मेगन ने दीपिका से कहा, 'आपने मदद मांगने का साहस दिखाया और आपको वह मदद मिली, जो आपको चाहिए थी।' इस दौरान अपना अनुभव शेयर करते हुए मेगन ने कहा, 'मेरी जिदंगी के उस सबसे कठिन पल में मुझे मेरे पति (प्रिंस हैरी) से एक रेफ्रेंस मिला। मैंने उस महिला को कॉल किया, लेकिन वह पहचान ही नहीं पा रही थी। उस वक्त वह ग्रॉसरी का सामान खरीद रही थी। मैं उसे कॉल कर रही थी और उधर से आवाज आ रही थी, सॉरी, मैं सुन नहीं पा रही हूं।' मैं कह रही थी, 'मुझे मदद चाहिए। इसके बाद वह वह उस दर्दनाक स्थिति को समझ गई, जिससे मैं गुजर रही थी। मुझे लगता है कि हमें जिस चीज की जरूरत होती है, उसके लिए हमें ईमानदार रहना चाहिए। उससे डरने की बजाय, मदद मांगनी चाहिए।' मेगन ने आगे कहा, 'आपको जो इस खराब दौर से बाहर निकाल सकता है, वह इस बारे में बात करने की आपकी इच्छाशक्ति ही है।'

Rakul-Jacky Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी! अभिनेत्री के भाई ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Meghan Markle Deepika Padukone discuss about mental health in Duchess of Sussex podcast latest episode
Meghan Markle, Prince Harry - फोटो : सोशल मीडिया

मेगन के साथ हुआ था भेदभाव!
आपको बता दें कि बीते वर्ष मेगन मार्कल ने ओपरा विनफ्रे के शो 'द मी यू कान्ट सी' में भी शिरकत की थी। यह मेंटल हेल्थ के बारे में एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज थी। इस दौरान हैरी ने मेगन को लेकर लिखे गए नस्लवादी आर्टिक्लस के बारे में बातचीत की और कहा कि उनके परिवार की तरफ से इस बारे में कोई मदद नहीं की गई थी। हैरी ने कहा था, 'हमारे रिश्ते के पब्लिक होने के आठ दिनों के अदंर ही मेगन के रंग को लेकर टिप्पणियां की जाने लगीं।' मुझे लगा था कि मेरा परिवार मेरी मदद करेगा, लेकिन सभी ने चुप्पी साधे रखी। मुझे उस वक्त काफी असहाय महसूस हुआ। हमने चार वर्षों तक कोशिश की कि सबकुछ ठीक हो जाए। लेकिन, मेगन को वहां काफी परेशानियां हो रही थीं।' आपको बता दें कि मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी वर्ष 2018 में शादी के बंधन में बंधे। वर्ष 2020 में दोनों शाही घराना छोड़कर अमेरिका चले आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक घर छोड़ने की मुख्य वजह शाही घराने में मेगन के साथ होने वाला भेदभाव रही।

Urvashi-Rishabh: करवा चौथ पर तन्हाई में ऋषभ पंत को खोजती दिखीं उर्वशी की नजरें? बोलीं- गुल-ए-गुलजार हो तुम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed