फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेगन से लेकर हॉलीवुड के ये बड़े स्टार बन सकते हैं प्रियंका-निक के मेहमान, सपनों के महल में होगी शादी

Thu, 18 Oct 2018 03:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
Meghan Markle Dwayne Johnson are names of Priyanka Chopra and Nick Jonas wedding guest list
priyanka and nick - फोटो : pti

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जोनस के साथ 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकती हैं। खबरों की मानें तो यह शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी जहां पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। इस शादी पर मीडिया से लेकर तमाम दिग्गजों की नजर है। यह शादी साल की सबसे बड़ी शादी होगी जिसमें शामिल होने वाले कुछ मेहमानों के नाम सामने आए हैं।



 

Meghan Markle Dwayne Johnson are names of Priyanka Chopra and Nick Jonas wedding guest list
Dwayne Johnson and Meghan Markle - फोटो : twitter

निक जोनस अमेरिकी सिंगर है तो वहीं प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बोलबाला है। ऐसे में सेलिब्रिटियों का आना तो तय है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका और निक की शादी में 'बेवॉच' एक्टर ड्वेन जॉनसन, मेगल मार्कल शामिल हो सकती हैं। प्रियंका और मेगन काफी अच्छे दोस्त हैं। यहां तक कि प्रियंका मेगन की शादी में भी शामिल हुई थीं।

Meghan Markle Dwayne Johnson are names of Priyanka Chopra and Nick Jonas wedding guest list
Priyanka Chopra with jeff - फोटो : twitter

प्रियंका के मेहमानों की लिस्ट में हॉलीवुड के कई और सितारों के नाम भी सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि हॉलीवुड एक्टर जैक एफ्रॉन के भी आने की गुंजाइश है। जैक भी 'बेवॉच' में प्रियंका के साथ काम कर चुके हैं। इन नामों के अलावा कुछ और हस्तियां शामिल हो सकती हैं। प्रियंका के मेहमानों की लिस्ट के अलावा शादी का वेन्यू भी चर्चा में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meghan Markle Dwayne Johnson are names of Priyanka Chopra and Nick Jonas wedding guest list
Umaid Bhawan Palace - फोटो : twitter

जानकारी के मुताबिक शादी समारोह 3 दिन तक यानी 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। खबर है कि शादी के लिए राजस्थान के आलीशान होटल उम्मेद भवन पैलेस को बुक किया गया है। होटल बन चुके इस पैलेस का नाम कभी महाराजा उम्मेद सिंह के पौत्र ने दिया था। यह होटल दुनिया का सबसे बड़ा छठवां प्राइवेट रेजिडेंस पैलेस भी है। इसमें कुल 347 कमरे हैं। इसे चित्तर पैलेस भी कहते हैं। अब यह 5 स्टार होटल बन चुका है।

विज्ञापन
Meghan Markle Dwayne Johnson are names of Priyanka Chopra and Nick Jonas wedding guest list
priyanka, nick

इस होटल के अंदर मिनी बार, पूल, रेस्त्रां और फिटनेस सेंटर समेत फर्स्ट क्लास सुविधाएं हैं । अपनी मेहमान नवाजी और शाही अंदाज की वजह से ये होटल टूरिस्ट का पसंदीदा स्थान है। शादी को लेकर प्रियंका और निक की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कुछ वक्त पहले इन दोनों की शादी अक्तूबर में होने की बात कही जा रही थी और अब 2 दिसंबर की तारीख कही जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed