'कलियों का चमन' गाने से रातोंरात सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस मेघना नायडू Meghna Naidu का आज 39वां जन्मदिन है। मेघना नायडू का जन्म 19 सितंबर 1980 को विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में हुआ था। 'कलियों का चमन' ने मेघना को इतना स्टारडम दिया कि कोई पार्टी हो या फिर फंक्शन हर जगह यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। यहां तक की लड़कियां मेघना के गाने में किए गए स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश करने लगी थीं।
बॉलीवुड करियर में इस एक्ट्रेस ने की हैं कई B ग्रेड फिल्में, 'कलियों का चमन' गाने से हुई थीं सुपरहिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघना उन्होंने महज सात साल की उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम सीख रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों से अपने शानदार अभिनय की शुरुआत की। मेघना नायडू का नाम बॉलीवुड की बोल्ड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है।
साल 2000 में मेघना का 'कलियों का चमन' गाना सुपरहिट साबित हुआ था। इसके बाद मेघना ने कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। उनकी पहली फिल्म हवस थी। उसके बाद मेघना नायडू कई बी-ग्रेड फिल्मों में नजर आईं और कई बोल्ड सीन भी दिए। इन फिल्मों में हवस, क्या कूल हैं हम और जैकपॉट फिल्में शामिल हैं।
एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद मेघना ने टेलीविजन की ओर रुख किया। जिसमें रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 1' और 'डांसिंग क्वीन' शामिल है। इसके बाद मेघना फेमस टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' और 'ससुराल सिमर का' में पाताली देवी के रूप में दिखाई दीं।
मेघना ने दो साल तक अपनी शादी छुपा रखी थी और जब उन्होंने अपनी शादी के बारे में बताया तो लोग हैरान रह गए। मेघना ने पुर्तगाली टेनिस खिलाड़ी Luis Miguel Reis से शादी की थी। ये शादी 2016 में हुई थी और इसके बारे में खुलासा 2108 में हुआ। ये शादी बेहद सादे ढंग से करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई थी। मेघना
फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी इंन्जॉय कर रही हैं।
A post shared by Meghna Naidu (@meghnanaidu1) on