फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehmood Ali Death Anniversary: बिग बी के गॉडफादर थे कॉमेडी के बेताज बादशाह महमूद, जिनकी हीरो से ज्यादा थी फीस

Sat, 23 Jul 2022 07:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 23 Jul 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Mehmood Ali Death Anniversary: little known facts about the legendary comedian and Amitabh Bachchan godfather
महमूद अली - फोटो : सोशल मीडिया

महमूद अली एक अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। 50 से 70 के दशक में महमूद इकलौते ऐसे कॉमेडियन थे, जिनकी तस्वीर सिनेमाघरों के बाहर हीरो के साथ पोस्टर पर छपती थी। 29 सितंबर 1933 को मुंबई में जन्मे महमूद अली का 23 जुलाई, 2004 को निधन हो गया था। ऐसे में आज कॉमेडी के बेताज बादशाह की पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।

Mehmood Ali Death Anniversary: little known facts about the legendary comedian and Amitabh Bachchan godfather
महमूद अली - फोटो : सोशल मीडिया

महमूद अली के पिता मुमताज अली बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में काम करते थे। फिल्मों में आने से पहले महमूद मीना कुमार के टेनिस कोच थे और डायरेक्टर पीएल संतोषी के ड्राइवर भी रहे थे। लेकिन जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा तो उनकी किस्मत चमक गई। सबसे पहले उन्हें साल 1943 में बॉम्बे टॉकीज की फिल्म 'किस्मत' में काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया।

Mehmood Ali Death Anniversary: little known facts about the legendary comedian and Amitabh Bachchan godfather
महमूद अली - फोटो : सोशल मीडिया

महमूद अली हिंदी सिनेमा में किसी 'वन मैन आर्मी' की तरह ही थे। वह कॉमेडियन के साथ ही एक्टिंग, सिंगिंग, डायरेक्शन में भी बेहतरीन काम करते थे। महमूद को लोग इतना पसंद करते थे कि डायरेक्टर भी इस बात से अंजान नहीं थे कि किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए उन्हें साइन करना होगा। ऐसे में उन्हें 'मैं सुंदर हूं' फिल्म के लिए आठ लाख, तो हीरो विश्वजीत को 2 लाख रुपये ही मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mehmood Ali Death Anniversary: little known facts about the legendary comedian and Amitabh Bachchan godfather
अमिताभ बच्चन-महमूद - फोटो : सोशल मीडिया

महमूद अली एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही बहुत ही दरियादिल इंसान भी थे। वह गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद किया करते थे। महमूद को अमिताभ बच्चन भी अपना गॉडफादर मानते हैं। जब अमिताभ बच्चन को कोई नहीं जानता था, उस वक्त महमूद ने उन्हें पनाह देकर फिल्मों में काम दिलवाया था। एक बार जब काम न मिलने पर अमिताभ वापस घर लौटने की सोच रहे थे, तो महमूद ने उन्हें ‘बॉम्बे टू गोवा’ में काम दिया। इस फिल्म के दौरान जब अमिताभ बच्चन डांस नहीं कर पा रहे थे, तो सभी उनका मजाक बना रहे थे। ऐसे में अमिताभ ने उनके पैर पकड़ने और उन्हें डांस नहीं कराने के लिए कहा, लेकिन महमूद ने कहा कि डांस आप ही करोगे। इसके बाद बिग बी ने डांस किया और फिल्म ने शानदार प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
Mehmood Ali Death Anniversary: little known facts about the legendary comedian and Amitabh Bachchan godfather
महमूद अली और लकी अली - फोटो : सोशल मीडिया
महमूद अली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उस जमाने में उनके और अरुणा ईरानी के अफेयर के किस्से खूब सुनने को मिल जाते थे। लेकिन महमूद अली ने मीना कुमारी की बहन मधु से 1952 में शादी की थी और दोनों के चार बच्चे थे। फेमस सिंगर लकी अली महमूद अली के ही बेटे हैं। लेकिन साल 1967 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद महमूद ने ट्रेसी अली से दूसरी शादी, जिनसे उन्हें दो बेटे और एक बेटी हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed