फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाऊद की 'गर्लफ्रेंड' बताए जाने पर भड़की पाकिस्तानी अभिनेत्री, भारत के खिलाफ यूं उगला जहर

Thu, 27 Aug 2020 06:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 27 Aug 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
Mehwish Hayat tweet after exposed relation with Underworld Don Dawood Ibrahim
दाऊद इब्राहिम और महविश हयात - फोटो : फाइल, instagram/mehwishhayatofficial

पाकिस्तान ने बीते दिनों इस बात को मान ही लिया की मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उन्हीं के देश में है। दाऊद का जिक्र होती ही कई और नाम भी सामने आने लगे जिनका रिश्ता अंडरवर्ल्ड डॉन से है। महविश हयात नाम की पाकिस्तानी अभिनेत्री का नाम भी दाऊद से जुड़ रहा है। आतंकी से नाम जुड़ने के बाद महविश बौखला गई हैं।

Mehwish Hayat tweet after exposed relation with Underworld Don Dawood Ibrahim
महविश हयात - फोटो : Twitter- @MehwishHayat

बुधवार को ट्वीट के जरिए महविश हयात ने कहा है कि मेरे ऊपर जो आरोप लग रहे हैं वो गलत हैं। मुझे पता है कि भारतीय मीडिया का एजेंडा क्या है। उनकी पत्रकारिता मेरा मुंह बंद नहीं कर पाएगी। 

Mehwish Hayat tweet after exposed relation with Underworld Don Dawood Ibrahim
महविश हयात - फोटो : Twitter- @MehwishHayat

इसके साथ ही महविश हयात ने कहा कि कश्मीर पर उनकी ज्यादतियों और बॉलीवुड के पाखंडी स्वरूप के मुद्दे को उठाती रहूंगी...और हां, अगली बार यदि मेरा नाम किसी से जोड़ा जाए तो मैं कहूंगी कि वो नाम है- लियोनार्डो डिकैप्रियो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mehwish Hayat tweet after exposed relation with Underworld Don Dawood Ibrahim
महविश हयात - फोटो : instagram/mehwishhayatofficial

पाकिस्तान में महविश हयात को 'ग्लैमरस गर्ल' के नाम से जाना जाता है। पिछले साल महविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया था। महविश हयात ने अपने करियर की शुरुआत में एक आटइम नंबर किया था। महविश की उम्र 37 साल है, वह दाऊद से 27 साल छोटी हैं। अपने लुक के लिए जानी जाने वालीं हयात पाकिस्तान की एक टॉप सिंगिंग स्टार भी है और अक्सर कुछ जानी-मानी हस्तियों के कार्यक्रमों को होस्ट करती हैं।

विज्ञापन
Mehwish Hayat tweet after exposed relation with Underworld Don Dawood Ibrahim
महविश हयात - फोटो : Twitter- @MehwishHayat

महविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा महविश हयात 'बिल्ली' के नाम से भी मशहूर है। क्योंकि महविश ने साल 2014 में आई फिल्म "ना मालूम अफराद" में बिल्ली का किरदार अदा किया था। कहा जाता है कि दाऊद पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री को फंड करता है। उसके कराची और लाहौर में कई बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से संबंध हैं। हयात को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

संदीप सिंह की कॉल डिटेल से खुलासा, सुशांत केस से जुड़े मुंबई पुलिस के दो अधिकारियों को किया था फोन


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed