फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मृति शेष: शिव-हरि की जोड़ी ने सिनेमा जगत में लगाए चार चांद, इन फिल्मों के संगीत में दिखी दोनों की जुगलबंदी

Tue, 10 May 2022 03:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 May 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
Santoor maestro Pandit Shivkumar Sharma and flute legend Pt Hari Prasad Chaurasia films such as Silsila, Lamhe and Chandni
शिव-हरी की जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के मशहूर संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपने खास अंदाज से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संगीत को पहचान दिलाई। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पंडित शिवकुमार शर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी प्रतिभा का लोह मनवाया। उन्होंने बांसुरी के दिग्गज पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर 'सिलसिला', 'लम्हे' और 'चांदनी' जैसी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था। इन दोनों की जोड़ी को शिव-हरी के नाम से जाना जाता है।

Santoor maestro Pandit Shivkumar Sharma and flute legend Pt Hari Prasad Chaurasia films such as Silsila, Lamhe and Chandni
नौ-नौ चूड़िया गाने का संगीत दिया - फोटो : सोशल मीडिया

नौ-नौ चूड़ियां गाने का संगीत दिया
शिव-हरि की जोड़ी ने मिलकर चांदनी फिल्म के गाने 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां' का संगीत दिया। यह गाना श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। गाना काफी हिट हुआ और आज भी काफी पसंद किया जाता है।

Santoor maestro Pandit Shivkumar Sharma and flute legend Pt Hari Prasad Chaurasia films such as Silsila, Lamhe and Chandni
सिलसिला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'सिलसिला' का थीम सॉन्ग तैयार किया
पंडित शिवकुमार शर्मा ने 'सिलसिला' फिल्म के थीम सॉन्ग का संगीत भी तैयार किया। 1981 में आई इस फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री जया बच्चन और रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हरिप्रसाद चौरसिया और शिवकुमार शर्मा की जोड़ी ने इस फिल्म को बैकग्राउंड स्कोर प्रदान किया। इस फिल्म के 'ये कहां आ गए हम', 'देखा एक ख्वाब', 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' गाने काफी हिट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Santoor maestro Pandit Shivkumar Sharma and flute legend Pt Hari Prasad Chaurasia films such as Silsila, Lamhe and Chandni
सिलसिला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अलग तरह की धुनें तैयार कीं
फिल्म सिलसिला के लिए यश चोपड़ा नया संगीतकार ढूंढ रहे थे। उन्होंने शिवहरि को संगीतकार के रूप में चुना। दोनों ने खुद को साबित कर दिखाया। शिवहरि ने सिलसिला फिल्म के गानों के लिए अलग तरह की धुनें बनाईं। इस फिल्म में लता मंगेशकर और किशोर कुमार के अलावा अमिताभ बच्चन से भी गाने गवाए। 

विज्ञापन
Santoor maestro Pandit Shivkumar Sharma and flute legend Pt Hari Prasad Chaurasia films such as Silsila, Lamhe and Chandni
शिवहरि - फोटो : सोशल मीडिया

इनके संगीत ने यश चोपड़ा के फ्लॉप करियर में फूंकी जान
सिलसिला के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिलने के बाद यह जोड़ी यश चोपड़ा की फिल्मों के लिए संगीत देने लगी। 1985 में आई 'फासले', 1988 में आई 'विजय' असफल रहीं, लेकिन संगीत हिट रहा। फ्लॉप फिल्मों के दौर से गुजर रहे यश चोपड़ा ने 1989 में ऋषि कपूर, श्रीदेवी और विनोद खन्ना को लेकर 'चांदनी' फिल्म बनाई। फिल्म की रिलीज से पहले ही इस फिल्म के गाने हिट हो गए। शिव हरि के संगीत से फिल्म हिट हुई। इन दोनों के संगीत ने यश चोपड़ा के करियर को फिर पटरी पर पहुंचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed