विजय सेतुपति और कटरीना कैफ स्टारर 'मेरी क्रिसमस' आज थिएटर में रिलीज हो गई। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं। इस फिल्म को निर्देशक श्रीराम राघवन निर्देशित किया है, जिन्होंने चर्चित फिल्म 'एक हसीना थी' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति और कटरीना कैफ के अलावा बाल कलाकार परी शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं, जिसके इर्द-गिर्द पूरी फिल्म की कहानी घूमती है। परी से अमर उजाला की टीम ने खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने क्या कहा चलिए आपको बताते हैं।
Merry Christmas: 'एनी' के रोल के लिए 8000 बच्चों में से चुनी गई थीं परी, कैटरीना-विजय को लेकर किया यह खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन की शूटिंग के बारे में बताते हुए परी ने कहा, 'वे काफी नर्वस थीं। इस दौरान विजय सेतुपति के बारे में उन्हें नहीं पता था कि वे भी फिल्म का हिस्सा हैं। परी ने कहा, 'जब हम उनसे मिलने के लिए वैनिटी वैन में गए तो वो फिल्म कॉस्ट्यूम में नहीं थे बल्कि लूंगी में थे। वे बहुत फनी है'।
12वीं फेल से प्रभावित हुए अनुराग कश्यप, बोले- मेरे जैसे निर्माताओं के लिए बेंचमार्क है यह फिल्म
कटरीना के साथ काम करने को लेकर परी ने बताया कि उन्होंने उनके साथ खूब मस्ती की। फ्री टाइम में कटरीना ने उन्हें योग भी सिखाया। इस दौरान कटरीना ने परी से कहा कि 'कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए वरना एक मैजिकल चीज आती हैं और हमें मारकर चली जाती है'। वहीं, विक्की कौशल को लेकर परी ने कहा कि शूटिंग के दौरान वे सेट पर आते थे। उन्होंने उनके साथ एक रील भी बनाई थीं।
Merry Christmas: 'उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया है', श्रीराम राघवन ने की विजय-कैटरीना की प्रशंसा
अपने फेवरेट स्टार के बारे में बताते हुए परी ने कहा कि कटरीना कैफ के अलावा, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, शाहरुख खान और अनन्या पांडे उनकी फेवरेट स्टार्स हैं। परी ने कहा, 'अनन्या पांडे ने फिल्म देखने के बाद उनक पास आकर उनके साथ फोटो भी क्लिक कराया थी और कहा कि ऐनी तुम बड़ी स्टार बन गई हो अब। परी ने इस दौरान फिल्मों के अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी काम करने की इच्छा जताई।
Merry Christmas Review: कैटरीना कैफ का करियर बेस्ट अभिनय, विजय सेतुपति के वन लाइनर और सिनेमा श्रीराम राघवन का