{"_id":"5cd126d2bdec2207244873d2","slug":"met-gala-2019-here-is-priyanka-chopra-deepika-padukone-isha-ambani-nick-jonas-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MetGala में कुछ इस अंदाज में दिखे प्रियंका, दीपिका और ईशा अंबानी, PC को देख तो डर गए फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MetGala में कुछ इस अंदाज में दिखे प्रियंका, दीपिका और ईशा अंबानी, PC को देख तो डर गए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 07 May 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Met Gala 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर साल विदेश में कुछ ऐसे समारोह होते हैं, जिनकी तस्वीरें भारत में छाई रहती हैं। मेट गाला समारोह में प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें इसका ताजा उदाहरण हैं। न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ गईं। इस मौके पर प्रियंका का लिबास लोगों का ध्यान खींच रहा है। ये तस्वीरें जिस मौके की हैं, उसे कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट गाला या मेट बॉल भी कहा जाता है। ये न्यूयॉर्क में मेट्रोपोलेटिन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के बेनेफिट के लिए फिडरेजिंग गाला है।
कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के सालाना फैशन एग्जबिट की शुरुआत भी इसी से होती है। हर साल सेलेब्स एग्ज़िबिट की थीम के मुताबिक ड्रेस चुनते-पहनते हैं। प्रियंका चोपड़ा के लिए मेट गाला इसलिए भी ख़ास है क्योंकि माना जाता है कि प्रियंका और निक की पहली मुलाकात भी इसी समारोह के दौरान हुई थी। इस समारोह में प्रियंका के अलावा भारत से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चे प्रियंका के हो रहे हैं।
आदिल अली लिखते हैं, ''ऐसा लगता है कि हॉलोविन पार्टी होने जा रही है।'' बब्बू रैना लिखते हैं, ''भूत पिशाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावें।'' अनीष लिखते हैं, ''प्रियंका जॉनी लिवर जैसी दिख रही हैं।''शिव कुमार गुप्ता ने लिखा, ''प्रियंका इंडिया से तो इंसान के रूप में गईं थीं। वहां जाकर क्या हो गया?''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
ललित राय लिखते हैं, ''निक जोनास अपने कल्चर को फॉलो कर रहे हैं। प्रियंका उनके रंग में रंग गईं हैं। प्रियंका से कोई शिकायत नहीं। ये उसकी लाइफ है पर निक के लिए हल्की सी तालियां जरूर बजानी पड़ेगी।'' मंजी नाम की यूजर ने लिखा, ''प्रियंका अपनी फैशन सेंस इंडिया में भूल गईं हैं। उन्हें इंडिया जरूर लौट आना चाहिए।''
विज्ञापन
5 of 7
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
संजय उप्रेती लिखते हैं, ''कभी-कभी फैन के नाम पर लोग मजाक कर देते हैं। ये फ़ोटो यही कहानी बता रही है।'' आशीष गुप्ता ने लिखा, ''ये क्या पागलपन है। तुम तो अपने फ़ैंस को बिना हमले के ही मार डालोगी। 'डॉ अंशु चौहान लिखती हैं, ''अगर फैशन ऐसा होता है तो मुझे अपनी सादगी पर ग़ुरूर है।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।