बॉलीवुड में तनुश्री दत्ता के #MeToo के बाद से अब हर क्षेत्र की महिलाएं अपने साथ हुए उत्पीड़न के मामले को सामने ला रही हैं। कैलाश खेर, डायरेक्टर विकास बहल, मॉडल जुल्फी सैयद, साजिद खान और 'संस्कारी बाबूजी' आलोक नाथ जैसे कई बड़े नाम अब तक सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप का सामना कर रहे हैं। आए दिन एक नया नाम सामने आने से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी हैरान हैं। अब #MeToo में डायरेक्टर लव रंजन का नाम सामने आया है।
अब यौन उत्पीड़न में अब आया डायरेक्टर लव रंजन का नाम, अभिनेत्री बोली- ‘ऑडिशन के बहाने मेरे कपड़े...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अभिनेत्री ने लव रंजन की फिल्म के लिए ऑडिशन देने के दौरान घटी घटना का जिक्र किया है। महिला ने आरोप लगाया कि लव ने साल 2010 में फिल्म की कास्टिंग के दौरान उनसे कहा था कि वह कपड़े उतारकर दिखाएं कि वह ब्रा और पैंटी में कैसी दिखेंगी। मिड डे से बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि यह घटना 2010 की है। तब कास्टिंग डायरेक्टर विकी सिदाना ने उन्हें कॉल किया था। उस समय 'प्यार का पंचनामा' के लिए ऑडिशन चल रहे थे।
अभिनेत्री ने बताया जब मेरी बारी आई तो उन्होंने मुझसे मेरा इंट्रो मांगा। इसके बाद लव ने मुझसे कहा कि फिल्म में किसिंग सीन और बिकनी सीन भी होंगे क्या तुम कम्फर्टेबल होगी? अभिनेत्री ने आगे बताया- मैंने हां में जवाब दिया तो लव ने कहा कि मैं देखना चाहता हूं कि तुम बिकनी में कैसी नजर आती हो? तुरंत ही एक फीमेल स्टालिश ने मुझे लुक टेस्ट के लिए बिकनी दी। जब मैंने बिकिनी टेस्ट दिया तो लव रंजन ने कहा- मैं बिकनी उतारु क्योंकि वह देखना चाहते हैं कि मुझे वजन कम करना पड़ेगा या नहीं। मैंने तुरंत कहा कि मैं कम्फर्टेबल नहीं हूं और वहां से चली आई।