{"_id":"5cf22253bdec220785347aea","slug":"metoo-charges-dropped-against-director-vikas-bahl-gets-clean-chit-will-be-credited-for-super-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के आरोपों से विकास बहल बरी, #metoo में नाम आने पर दिखा था बड़ा साइड इफेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यौन शोषण के आरोपों से विकास बहल बरी, #metoo में नाम आने पर दिखा था बड़ा साइड इफेक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 01 Jun 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vikas Bahl
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'क्वीन' फिल्म से सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने वाले डायरेक्टर विकास बहल (Vikas Bahl) पर #MeToo के तहत यौन शोषण का आरोप लगा था। विकास पर यह आरोप उनके साथ काम करने वाली महिला ने लगाए थे। जिस वक्त विकास पर यह आरोप लगा था वह ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) की शूटिंग में बिजी थे। मामला दर्ज होते ही विकास को फिल्म से दूर कर दिया गया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि विकास बहल को इन आरोपों से बरी कर दिया गया है।
2 of 5
विकास बहल
- फोटो : file photo
दरअसल, विकास बहल (Vikas Bahl) पर यौन शोषण का आरोप 'फैंटम फिल्म्स' में काम करने वाली महिला ने लगाया था। महिला ने साल 2015 में 'फैंटम फिल्म्स' के को-ऑनर रहे अनुराग कश्यप से उस वक्त भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला सामने आते ही उस वक्त कंगना रनौत ने भी महिला का सपोर्ट किया था। कंगना ने कहा था- 'मैं पीड़ित महिला की बात पर पूरी तरह से भरोसा करती हूं। जब हम 'क्वीन' की शूटिंग कर रहे थे तब विकास विवाहित थे। फिर भी वह रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे।'
3 of 5
विकास बहल
- फोटो : file photo
फिल्म 'क्वीन' की एक और एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने भी विकास बहल के बारे में ऐसा ही कुछ कहा था। आरोपों के बाद विकास को 'सुपर 30' फिल्म से दूर कर दिया गया था। जिसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम डायरेक्टर अनुराग कश्यप देख रहे हैं। फिल्म पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन इस वजह से इसकी रिलीज में भी देरी हुई। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक विकास बहल को क्लीन चिट मिल गई है। खबरों की मानें तो रिलाइंस एंटरटेनमेंट ने विकास पर लगे आरोपों की जांच-पड़ताल की। इसके बाद विकास को इन आरोपों से बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
super 30
- फोटो : file photo
प्रोडक्शन हाउस के सीईओ शिबाशीश सरकार ने कंफर्म किया कि विकास को 'सुपर 30' फिल्म के निर्देशक के तौर पर पूरा श्रेय दिया जाएगा। इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। ऐसी खबरें आ रही थीं कि फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी लेकिन अब 12 जुलाई रिलीज डेट कही जा रही है। हालांकि अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
super 30
- फोटो : अमर उजाला
'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार की बारीकियों को समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर के अलावा 'सिलसिला प्यार का' और फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' में दिख चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसे पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।