{"_id":"5bc4201dbdec226992757e58","slug":"metoo-kriti-sanon-support-campaign-but-she-urge-women-to-do-not-accusing-fake-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#Metoo कैंपेन समर्थन में कृति सेनन ने डाली इंस्टाग्राम पोस्ट, लेकिन महिलाओं को भी दे डाली बड़ी नसीहत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#Metoo कैंपेन समर्थन में कृति सेनन ने डाली इंस्टाग्राम पोस्ट, लेकिन महिलाओं को भी दे डाली बड़ी नसीहत
Mon, 15 Oct 2018 12:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों मनोरंजन जगत में #Metoo कैंपेन की काफी चर्चा हो रही है। इस कैंपेन के जरिए बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और प्रोड्क्शन हाउस में काम करने वाली महिलाओं ने सहयोगी कलाकारों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं #Metoo कैंपेन से दूर कई फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया भी दे रही हैं। इस कैंपेन को लेकर अभिनेत्री कृति सेनन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही #Metoo कैंपेन चला रही महिलाओं को खास बात भी कही है।
2 of 5
फिल्म 'बरेली की बर्फी' की अभिनेत्री कृति सेनन ने महिलाओं से गुजारिश की है कि,' #Metoo जैसे खास कैंपेन का हमें सम्मान करना चाहिए। साथ ही इसको फर्जी आरोप लगाकर खत्म नहीं होने देना है। उनका कहना है कि किसी भी इंसान पर आरोप लगाने से पहले उस हर महिला और पुरुष को खुलकर सामने आना चाहिए और अपनी पहचान भी बतानी चाहिए। ताकि सही मामले सामने आ सके।'
3 of 5
कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है,'हम सभी को उन महिलाओं और लड़कियों को प्रोत्साहित करना चाहिए जो #Metoo कैंपेन के जरिए अपनी कहानी बता रही हैं। हमें इन लड़कियों और इस कैंपेन का धन्यवाद करना चाहिए जो बिना किसी डर के अपनी कहानी बता रही हैं। अब किसी के साथ कुछ भी गलत होगा तो वह बताने से बिल्कुल भी नहीं डरेगा।'
#Metoo कैंपेन की तारीफ करते हुए कृति सेनन ने लिखा,'इस कैंपेन को बरकरार रखने के लिए यह भी जरूरी है कि बेवजह किसी का झूठा नाम लेकर इस कैंपेन की विश्वसनीय को खत्म न करें। अगर अपनी पहचान बताए बिना कोई लड़की किसी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है तो क्या उस पर हमें विश्वास करना चाहिए? उन्होंने आगे कहा कि बिना पहचान और जांच के किसी पर आरोप लगाने से उसका नाम और भविष्य खराब हो सकता है।'
विज्ञापन
5 of 5
कृति ने गुजारिश की है कि हर एक पीड़ित को #Metoo कैंपेन के जरिए बोलने की जरूरत है, लेकिन उन आरोपों के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और कानूनी कार्रवाई करने की भी आवश्यकता है, ताकि इस कैंपेन का गलत प्रयोग न हो सके। बात करें कृति सेनन की फिल्मों की तो वह 'हाउसफुल 4' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे थे। हाल ही में उन पर कई महिलाओं ने #Metoo कैंपेन के जरिए यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।