गायक मीका सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार (15 जून) को बड़ी राहत दी है। अभिनेत्री राखी सावंत को जबरन किस करने के आरोप में 2006 में दर्ज मामले को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है।
Mika Singh: मीका सिंह को मिली बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जबरन चुंबन मामला किया रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति एस जी डिगे की खंडपीठ ने सावंत द्वारा प्रस्तुत एक हलफनामे का संज्ञान लेते हुए मामले में दायर एफआईआर और आरोप पत्र को खारिज कर दिया। इस हलफनामे में बताया गया था कि मीका और राखी ने इस मामले को सद्भावपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है।
Adipurush: हनुमान जी के लिए रिजर्व सीट पर मूर्ति रखकर अर्पित किए जाएंगे पुष्प, थिएटर्स ने इस वजह से लिया फैसला
बता दे कि इस मामले में 11 जून, 2006 को एफआईआर दर्ज की गई थी। दर्ज केस के अनुसार, मीका ने मुंबई में एक रेस्तरां में अपने जन्मदिन की पार्टी के दौरान कथित तौर पर राखी सावंत को जबरन चूमा था। जिसके बाद गायक पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (छेड़छाड़) और 323 (हमला) के तहत आरोप लगाए गए थे।
Throwback Thursday: जब सलमान पर अरबाज के बेटे ने उठा दिया हाथ, खुद दबंग खान भी रह गए थे हैरान
मीका ने इस साल अप्रैल में पुलिस द्वारा दायर की गई प्राथमिकी और बाद में दायर चार्जशीट को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था। उच्च न्यायालय ने गुरुवार को राखी द्वारा प्रस्तुत हलफनामे का अवलोकन किया। इसके बाद कोर्ट ने एफआईआर और चार्जशीट को रद्द कर दिया।
Nikkhil Advani: 'तीन साल तक रहा बेरोजगार', 'कल हो ना हो' के दौरान करण जौहर के साथ हुए मतभेद पर बोले निखिल
गौरतलब है कि राखी अपने काम से ज्यादा बयानों और अजीबोगरीब हरकतों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने आदिल खान नाम के सख्स के साथ शादी करके सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने ही पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उन पर केस दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवा दिया था।
Adipurush: हनुमान जी के लिए रिजर्व सीट पर मूर्ति रखकर अर्पित किए जाएंगे पुष्प, थिएटर्स ने इस वजह से लिया फैसला