फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्स्ट क्लास फ्लाइट में मीका सिंह ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Sat, 14 Jul 2018 02:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
mika singh trolled on social media when booked business class
मीका सिंह

सिंगर मीका सिंह अपने गानों से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक बार फिर हुआ जब मीका सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। मीका ने खुद एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने फैंस के सामने ही शोऑफ करने लगे। बस फिर क्या था लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया।

mika singh trolled on social media when booked business class

दरअसल, मीका अपने एक शो के लिए दुबई गए थे। वहां से उन्हें फ्लाइट से वापस आना था लेकिन मीका ने केवल अपनी सीट ही बुक नहीं की बल्कि उन्होंने तो फ्लाइट की पूरी बिजनेस क्लास ही बुक कर ली। वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मीका ने लिखा, 'गुड मॉर्निंग.. बस अभी दुबई पहुंचा हूं.. मैंने मजे के लिए पूरी बिजनेस क्लास को बुक कर लिया।'
 

 

Good morning, I have just landed in Dubai.. booked the whole 1st class for fun🤗🤗😂😂😎😎...‬ ‪@emirates is the best .... yeah baby I’m loaded 😂😂😂😂😂

A post shared by Mika Singh (@mikasingh) on

mika singh trolled on social media when booked business class

मीका का ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'आपने इतना पैसा बर्बाद किया है यह कोई अच्छा काम नहीं है। इतना पैसा किसी गरीब को जाकर दिया होता तो जन्नत में फर्स्ट क्लास की सीट बुक होती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mika singh trolled on social media when booked business class

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसका कोई मतलब नहीं है। केवल शोऑफ करने के लिए ऐसा किया है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप इस पैसे का सही इस्तेमाल कर सकते थे। उससे आपकी तारीफ भी होती बजाय फर्स्ट क्लास की सारी टिकटें बुक करने के। इसे बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
mika singh trolled on social media when booked business class

गानों की बात करें तो मीका ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के लिए 'पार्टी चले ऑन' गाया है। इसे काफी पसंद भी किया गया और हर पार्टी का ये थीम सॉन्ग बन गया। बता दें कि मीका ने अपने करियर की शुरुआत इंडीपॉप म्यूजिक से की थी जिसके बाद उन्होंने अपना रुख बॉलीवुड गानों की ओर किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed