सब्सक्राइब करें

Mili Trailer: प्रोड्यूसर पापा ने जब की बेटी की तारीफ, पढ़िए जान्हवी ने क्यों कहा, ‘पापा, आप ऐसा मत बोलिए’

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 15 Oct 2022 08:59 PM IST
सार

at the Trailer Launch of Mili 

विज्ञापन
Mili Trailer Launch Producer Boney Kapoor praised daughter Janhvi kapoor work, but actress stop her father
मिली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद फिल्म की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कभी अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी स्टारर निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘मिली’ की सफलता से प्रेरित होकर इस फिल्म को तेलुगू में ‘ज्योति’ के नाम से बनाया गया था, अब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मलयालम फिल्म 'हेलेन' का हिंदी रीमेक 'मिली' के नाम से बना है। शनिवार को मुंबई में इस फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान जान्हवी कपूर और उनके पिता व इस फिल्म के निर्माता बोनी कपूर के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। अपनी मां की तरह ही लाल साड़ी पहनकर कार्यक्रम में पहुंची जान्हवी को अपने लुक को लेकर खूब तालियां मिलीं। लेकिन, ट्रेलर लांच के दौरान आखिर में बोनी कपूर ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर से कुछ ऐसा कह दिया कि जान्हवी को अपने पिता बोनी कपूर को चुप कराना पड़ा। ऐसा क्या हुआ, आइए जानते हैं...

Trending Videos
Mili Trailer Launch Producer Boney Kapoor praised daughter Janhvi kapoor work, but actress stop her father
मिली का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जान्हवी कपूर की पिछली दो फिल्में ‘गुडलक जेरी’ और उससे पहले ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ सीधे ओटीटी पर ही रिलीज हुईं। फिल्म ‘मिली’ जान्हवी की अरसे बाद सिनेमाघरों में पहुंचने जा रही फिल्म है। मूल मलयालम फिल्म के निर्देशक माथुकुट्टी जेवियर ने ही इसके हिंदी रीमेक का भी निर्देशक किया है। फिल्म 'मिली' के ट्रेलर लांच पर लोगों ने ट्रेलर में जान्हवी कपूर के परफार्मेंस को देखकर खूब तारीफ की। ट्रेलर में जान्हवी कपूर का नैसर्गिक अभिनय देख थियेटर में मौजूद मीडिया के लोग भी प्रभावित दिखे।

Rocket Gang: ‘फोन भूत’ के बाद आएगी बच्चों की ये हॉरर डांस फिल्म, ‘कबीर सिंह’ में दिखी निकिता को बड़ा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
Mili Trailer Launch Producer Boney Kapoor praised daughter Janhvi kapoor work, but actress stop her father
मिली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बोनी कपूर और जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन तारीफों के बीच जब फिल्म के निर्माता के रूप में बोनी कपूर ने भी अपनी बेटी जान्हवी कपूर के काम की तारीफ करनी शुरू की तो जान्हवी कपूर ने उन्हें रोकते हुए कहा, 'पापा आप ऐसा मत बोलिए।' बेटी जान्हवी कपूर की बात को बीच में ही काटते हुए बोनी कपूर ने कहा भी, 'बेटी मैं सही ही तो कह रहा हूं। अगर, तुम बुरा काम करोगी और मुझे पसंद नहीं आया तो घर पर अकेले भी तुमको बोलूंगा और पूरे मीडिया के सामने भी बोलूंगा कि तुम्हारा काम मुझे पसंद नहीं आया।'

Tiger 3: दिवाली से पहले सलमान खान ने किया बड़ा धमाका, अब इस दिन सिनेमाघरों में दहाड़ेगी 'टाइगर 3'

Mili Trailer Launch Producer Boney Kapoor praised daughter Janhvi kapoor work, but actress stop her father
मिली का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'मिली' के ट्रेलर लांच के समय जान्हवी कपूर थोड़ी सी भावुक दिखी। सवाल जब जान्हवी कपूर से पूछा जाता था तो जान्हवी कपूर के जवाब देने के बाद बोनी कपूर भी सवाल का जवाब देते नजर आए। जान्हवी कपूर की जब भी कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो, उनकी तुलना मां श्रीदेवी से जरूर की जाती है। बोनी कपूर कहते हैं, ‘इस बात में कोई शक नहीं कि जान्हवी बहुत अच्छा काम कर रही है। एक पिता होने के नाते मुझे उस पर गर्व है। लेकिन, श्रीदेवी के साथ उसकी तुलना नहीं की जा सकती है। श्रीदेवी ने साउथ की 200 फिल्में करने के बाद हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। जान्हवी की तो अभी शुरुआत है फिर भी, वह बहुत अच्छा काम कर रही है।'

Bollywood Gossips: जब रामायण के ‘रावण’ को पुजारी ने मंदिर में नहीं करने दिए दर्शन, गुस्से में किया था यह काम

विज्ञापन
Mili Trailer Launch Producer Boney Kapoor praised daughter Janhvi kapoor work, but actress stop her father
बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर - फोटो : Instagram

'मिली' के ट्रेलर लांच के दौरान जब एक मीडियाकर्मी ने जान्हवी कपूर को देखकर कहा कि आप को देखकर श्रीदेवी की याद आ जाती है। इससे पहले कि जान्हवी कपूर कुछ बोलतीं बोनी कपूर तपाक से बोल पड़े, ‘क्यों, मुझे देखकर श्रीदेवी की याद नहीं आती है क्या?' सवाल श्रीदेवी की बायोपिक को लेकर भी उठे। जान्हवी कपूर ने कहा, 'उस बारे में बहुत लंबी बात हो जाएगी। इस सवाल के जवाब के लिए अभी सही समय नहीं है।'

Har Har Mahadev: मराठा योद्धाओं के गौरवशाली इतिहास को दिखाती है 'हर हर महादेव', जानिए क्या है फिल्म की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed