बॉलीवुड सेलेब्स के कई फैंस होते हैं जो उनसे बेहद प्यार करते हैं। ये फैंस इन सितारों की केवल एक झलक के दीवाने रहते हैं। फैंस सितारों की सिर्फ एक झलक पाने के लिए क्या कुछ नहीं कर जाते हैं। हाल ही में अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। मिलिंद सोमन को उनकी एक फैन रास्ते में मिली और उसने मिलिंद के साथ एक सेल्फी के लिए जितने पापड़ बेले हैं उसका वीडियो सामने आया है।
VIDEO: आसान नहीं है मिलिंद सोमन के साथ सेल्फी लेना, करना पड़ेगा ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलेब चाहे कोई भी हो लेकिन फैंस भी अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। फिर यहां तो बात थी एक सेल्फी की। मिलिंद सोमन ने एक सेल्फी के बदले अपनी फैन से क्या करवाया इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल हाल ही में मिलिंद सोमन को उनकी एक फैन मिली। मिलिंद की इस फैन ने मिलिंद से एक सेल्फी की डिमांड की। लेकिन मिलिंद ने भी साबित कर दिया कि उनके साथ सेल्फी लेना इतना भी आसान नहीं है। मिलिंद के साथ सेल्फी लेने के लिए उनकी फैन को पहले 10 पुशअप्स लगाने पड़े।
View this post on Instagram
Wow morning with my favourite #milindsoman I asked for selfie and he asked for 10 pushups 🤣🤣
A post shared by Mayra (@mahiroo11) on
लेकिन ये फैन भी असली में फैन निकली। मिलिंद की इस फैन ने भी वहीं पर 10 पुशअप्स लगाए और सेल्फी लेकर ही मानी। इस वीडियो को साझा करते हुए मिलिंद की फैन ने लिखा, 'मैंने सेल्फी मांगी तो इन्होंने 10 पुशअप्स करने को कहा'। वैसे मिलिंद का ये तरीका उनकी फैन को भी काफी पसंद आया। वीडियो में वो काफी खुशी-खुशी पुशअप्स करती नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि मिलिंद सोमन खुद भी फिटनेस फ्रीक हैं। वो अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। सिर्फ मिलिंद ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी अंकिता कोमवर भी फिटनेस फ्रीक हैं। साथ ही मिलिंद की 81 वर्षीय मां भी फिटनेस में मिलिंद से कम नहीं हैं। वो अक्सर इन दोनों की तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं।
पढ़ें: अमिताभ बच्चन और अभिषेक हुए कोरोना पॉजिटिव, ये सितारे दे चुके हैं कोविड 19 को मात