बॉलीवुड सितारे पहले की तुलना में फैंस के ज्यादा करीब आ चुके हैं। कभी जिम से बाहर आते हुए तो कभी बीच बाजार अक्सर फैंस और सेलेब्स एक दूसरे के सामने आ जाते हैं। बॉलीवुड के सितारों के फैंस की हर तरह की अपील की आदत है। कभी चैट शो में मिले तो फैंस ने गले लगा लिया, कभी डांस करवा लिया, कुछ फैंस तो अपने पसंदीदा सितारों के साथ पूरी फिल्म का सीन ही रिक्रिएट करने लग जाते हैं। अब फैंस ने गुजारिश कि है तो सितारों को उनकी इच्छा पूरी करनी पड़ती है।
वीडियो: 'सेल्फी चाहिए तो पुश-अप्स लगाने होंगे', मिलिंद सोमन की बात सुन महिला ने बीच सड़क पर किया कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिंद सोमन बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। फिल्मों के अलावा वो अपनी फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। वैसे तो बॉलीवुड के सभी सितारे खुद को फिट रखते हैं, लेकिन कुछ ही सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने हेल्दी रुटीन और योग से उम्र को काबू किया हुआ है। इसमे मिलिंद सोमन का नाम भी शामिल है। 50 की उम्र पार कर चुके मिलिंद आज भी 25 साल के नौजवानों को टक्कर दे देते हैं।
हाल ही में मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला बीच बाजार सड़क पर पुश-अप्स लगाती नजर आ रही है। इस महिला को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल महिला फैन ने मिलिंद सोमन से सेल्फी की मांग की थी जिसके बदले उन्हें पुश-अप्स लगाने पड़े।
View this post on Instagram
अभिनेता ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'सेल्फी लेने वाले लोगों के लिए मेरे पसंदीदा पुश-अप्स में से एक। मैं शायद रायपुर में एक छोटे से स्ट्रीट मार्केट में था और वहां की लोकल डिश खा रहा था। उसी वक्त वो महिला वहां आई और उन्होंने मुझसे सेल्फी मांगी। मैंने उनसे 10 पुश-अप्स के लिए कहा तो मेरा कैमरा ऑन करने से पहले वो जमीन पर लेट गईं और पुश-अप्स लगाने लगीं।
आगे अभिनेता ने लिखा, 'ना उन्हें साड़ी में दिक्कत, ना आसपास मौजूद लोगों से दिक्कत, ना इस बात से दिक्कत कि उन्होंने इससे पहले कभी पुश-अप्स नहीं किए थे। उन्होंने किसी तरह का कोई बहाना नहीं दिया। कभी-कभी, आपमें एक बेहतर जिंदगी जीने में सक्षम होने के लिए या अपनी मनचाही चीजें पाने के लिए सिर्फ हां कहने की क्षमता होनी चाहिए। और हां, मैंने उनके साथ फोन में एक बहुत अच्छी सेल्फी ली। बता दें कि मिलिंद सोमन ने ये मंत्र बना लिया है कि अगर कोई भी फैन या व्यक्ति उनसे सेल्फी की मांग करेगा तो उसे पुश-अप्स करने होंगे चाहे वो कोई भी हो। वो अब तक कई फैंस से पुश-अप्स करवा चुके हैं।