मशहूर अभिनेता और सुपरफिट मिलिंद सोमन भी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, अब अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और फिट होकर घर लौटे हैं। मिलिंद के कोरोना संक्रमित होने के बाद यूजर्स ने उनपर कई सवाल किये कि आखिर इतना फिट रहने के बाद भी वो संक्रमित कैसे हो गए। अब अभिनेता ने इसका जवाब दिया है।
पांच खबरें: मिलिंद सोमन ने बताई कोरोना होने की वजह और सोनू सूद ने लॉन्च किया फ्री कोविड हेल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी में लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद अभी भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। सोनू सूद लोगों तक ऑक्सीन पहुंचाने से लेकर मरीज को इलाज के लिए एयरलिफ्ट के जरिए हैदराबाद तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अब सोनू सूद ने एक और पहल की है, जिससे अब आप घर बैठे ही अपना कोरोना टेस्ट करा सकते हैं।
'मसीहा' बनकर उभरे सोनू सूद ने अब लॉन्च किया फ्री कोविड हेल्प, घर बैठे करा सकेंगे कोरोना जांच
मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने बीते सोमवार को जालंधर के क्लब कबाना में सात फेरे लिए और एक दूसरे के हो गए। सुगंधा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर मंगेतर संकेत संग अपनी तस्वीरें साझा कर फैंस को चौंका दिया था। प्री वेडिंग शूट की इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने शादी का ऐलान किया था। हालांकि अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
तस्वीरें: शादी के बंधन में बंधीं सुगंधा मिश्रा, 24 घंटे में पूरी कीं सभी रस्में
देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। हालात ये हो चुके हैं कि संक्रमित मरीजों को इलाज तक भी नहीं मिल पा रहा है। इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की कमी के चलते कई मरीज अस्पताल में ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर (Kirron Kher) ने भी लोगों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए एक करोड़ रुपए दान दिए हैं।
कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर ने बढ़ाया मदद का हाथ, वेंटिलेटर के लिए दान किए एक करोड़ रुपये
'नागिन' फेम टीवी की मशहूर अभिनेत्री आशका गोराडिया पिछले कुछ दिनों से पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपने फैंस को एक चौंकाने वाली खबर दे दी हैं। आशका गोराडिया ने एक्टिंग को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। आशका के फैंस अब उन्हें पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। आशका ने कुसुम, नच बलिए और डायन जैसे कार्यक्रमों में काम किया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि अब वह अपने करियर के लिए कुछ और प्लान कर रही हैं और अब वह बिजनेस पर ध्यान देंगी।
'नागिन' फेम आशका गोराडिया ने एक्टिंग को कहा अलविदा, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे फैंस