फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mira Kapoor: कामकाजी महिलाओं पर टिप्पणी करने का मीरा कपूर को है अफसोस, सफाई देते हुए कही यह बात

Thu, 20 Jun 2024 10:18 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Jun 2024 10:18 AM IST
विज्ञापन
Mira Kapoor says she regrets making disparaging comments on working moms believes should forgiven for it now
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर की साल 2017 में उस समय कड़ी आलोचना हुई थी, जब उन्होंने कामकाजी महिलाओं के बारे में टिप्पणी की थी। मीरा ने कहा कि उनकी बेटी कोई “पप्पी” नहीं है और सवाल किया कि अगर महिलाएं बच्चों के साथ समय नहीं बिता सकती हैं तो वे बच्चे क्यों पैदा करना चाहेंगी। अब, मीरा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके बारे में सबसे बड़ी गलतफहमियों में से एक यह थी कि वह कामकाजी माहिलाओं को दूसरी नजर से देखती थीं और उन्होंने अपनी पिछले कमेंट पर खेद भी व्यक्त किया है।

 
Mira Kapoor says she regrets making disparaging comments on working moms believes should forgiven for it now
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक साक्षात्कार में मीरा ने कहा कि उस समय उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उन्हें एक कोने में धकेल दिया गया क्योंकि लोग सवाल कर रहे थे कि उनके जैसी शिक्षित महिला ने घर पर रहने वाली मां बनना क्यों चुना। मीरा को यह सोच गलत लगी और उन्होंने कहा कि उस समय वह अपने बच्चों को समय देना चाहती थीं।

Mira Kapoor says she regrets making disparaging comments on working moms believes should forgiven for it now
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने शायद कुछ ऐसा कहकर अपना काम किया... मुझे नहीं लगता कि मैं अभी उनसे सहमत हूं। मुझे लगता है कि मैं उससे बहुत आगे निकल आई हूं।" मीरा ने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणियों को किसी कारण से पसंद नहीं किया गया, और कहा, "मैं समझ सकती हूं कि इसे क्यों अच्छी तरह से नहीं लिया गया। मुझे लगता है कि मैं एक कमजोर, भावनात्मक स्थिति में थी। मुझे लगता है कि मैं बस अपना बचाव करने की कोशिश कर रही थी कि मेरी पसंद भी ठीक है।" मीरा ने जो कुछ भी कहा उसके लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि इससे बहुत से लोग आहत हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Kapoor says she regrets making disparaging comments on working moms believes should forgiven for it now
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मीरा ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कामकाजी महिलाओं पर टिप्पणी की थी। उन्होंने साझा किया कि उन्हें अभी भी उन टिप्पणियों के लिए नफरत मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब पहली बार विवाद हुआ, तो उन्हें शाहिद से बहुत समर्थन मिला, क्योंकि वह पहले से ही 14 साल से मीडिया से निपट रहे थे।

विज्ञापन
Mira Kapoor says she regrets making disparaging comments on working moms believes should forgiven for it now
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आगे मीरा ने कहा, "मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि मुझे इसके लिए माफ कर दिया जाए क्योंकि जीवन बहुत बड़ा है और आप गलतियां करते हैं और आप उनसे सीखते हैं"।

Farah Khan: 'कुछ-कुछ होता है' को लेकर फराह ने किया खुलासा, बोलीं- शाहरुख कॉलेज स्टूडेंट बनने को तैयार नहीं थे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed