{"_id":"606ede3e8ebc3e591351e52f","slug":"mira-rajput-fan-ask-her-to-choose-between-shahid-kapoor-and-tommy-singh-during-this-or-that-session","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीरा राजपूत को इसलिए पसंद है ये क्रिकेटर, शाहिद कपूर को बताया 'घर की मुर्गी दाल बराबर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीरा राजपूत को इसलिए पसंद है ये क्रिकेटर, शाहिद कपूर को बताया 'घर की मुर्गी दाल बराबर'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
4
1 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत
- फोटो : instagram
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत का नाम क्यूट कपल्स की लिस्ट में शुमार है। खास बात है कि मीरा फिल्मी करियर से दूर होने के बावजूद भी अक्सर लाइमलाइट में आ जाती हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग की भी। आए दिन मीरा नई नई फोटोज और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मीरा का एक 'दिस और दैट' सेशन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मीरा ने कई सवालों के मजेदार जवाब दिए हैं।
Trending Videos
2 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत
- फोटो : instagram
दरअसल, मीरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'दिस और दैट' सेशन शुरू किया था। जिसमें उनके फैंस ने जमकर सवाल पूछे और मीरा ने उनके जवाब भी बेझिझक दिए। इस दौरान मीरा के सामने कई दिलचस्प प्रश्न भी आए। जिसका जवाब सुन उनके फैंस ही नहीं बल्कि उनके पति शाहिद कपूर भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत
- फोटो : social media
सेशन के दौरान एक यूजर ने मीरा राजपूत से शाहिद कपूर के दो किरदारों टॉमी सिंह या कबीर सिंह में से एक चुनने के लिए कहा। इसपर मीरा ने लिखा, ''हाहाहा... कबीर, कम से कम वो अपने अलावा किसी और से तो प्यार करता है।' बता दें कि शाहिद कपूर ने फिल्म उड़ता पंजाब में टॉमी सिंह का किरदार निभाया था, जिसकी खूब तारीफ हुई थी। वही कबीर सिंह भी शाहिद द्वारा निभाए गए दमदार किरदारों में से एक था।
4 of 5
मीरा राजपूत
- फोटो : instagram
वहीं एक यूजर ने बड़ा ही मजेदार सवाल किया। उसने पूछा एबी डीविलयर्स या शाहिद कपूर। इसके जवाब में मीरा लिखती हैं, एबी डीविलयर्स। शाहिद के लिए यहां मैं घर की मुर्गी दाल बराबर वाली लाइफलाइन इस्तेमाल करना चाहूंगी। इसके जवाब के बाद से मीरा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं मीरा के इस अंदाज को।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 5
मीरा राजपूत
- फोटो : instagram
बता दें कि मीरा ने बीते कुछ समय पहले भी एक आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था। जिसमें मीरा के सामने कई दिलचस्प प्रश्न भी आए थे और तभी उन्होंने अपने क्रश एबी डीविलयर्स के बारे में बताया था। गौरतलब है कि मीरा राजपूत दो बच्चों की मां हैं लेकिन फिर भी वह अपनी फिटनेस का भरपूर ख्याल रखती हैं और उसे बनाए रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं। इसके साथ ही मीरा खाने की काफी शौकीन हैं बावजूद इसके वह बिल्कुल फिट नजर आती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।