फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर किस लिए चिल्लाई मीरा, कहा- 'मेरी और मेरी बेटी की तस्वीरें खीचना बंद करो'

Fri, 05 Jan 2018 11:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Mira Rajput lashes out at paparazzi for taking daughter misha pictures
mira
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत उनकी नन्ही परी मिशा की फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर आती रहती हैं, लेकिन लगता है मीरा को ये बात बिल्कुल नहीं पसंद और अब मीरा का सब्र टूटता दिखाई दे रहा है। दरअसल हाल ही में मीरा अपनी कुछ सहेलियों के साथ अपनी बेटी मिशा को प्लेग्राउंड में खेलने के लिए गईं थी। जिस दौरान पापराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक कर ली। फिर क्या था देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
Mira Rajput lashes out at paparazzi for taking daughter misha pictures
mira
इंटरनेट पर वायरल हुई मीरा और मिशा की इन फोटोज में देखा जा सकता है कि इस पार्क में आकर मिशा बेहद खुश हैं और यहां राइड्स पर खूब एन्जॉय भी कर रही हैं और इन तस्वीरों में मिशा बेहद क्यूट लग रही हैं। मीरा की सहेलियां भी अपने बच्चों के साथ नजर आईं और इस तरह से मिशा का साथ देने उनके दोस्त भी मौजूद थे।
Mira Rajput lashes out at paparazzi for taking daughter misha pictures
mira
इसी बात को लेकर मीरा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है, दोस्तों प्लीज थोड़ा दया करो.... बच्चों को अपना बचपन खुशी के साथ बिताने दो और उनकी तस्वीरों का काम उनके माता-पिता पर छोड़ दें ... कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान जब मीरा से मीशा को मीडिया से मिल रहे अटेंशन के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था- यह तो होता ही रहेगा। मैं मीशा को हमेशा बंद दरवाजे के पीछे नहीं रख सकती। मैं उसे सामान्य बचपन देना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput lashes out at paparazzi for taking daughter misha pictures
mira
बता दें शाहिद की बेटी मीशा अपनी क्यूटनेस और ड्रेसिंग सेन्स को लेकर काफी फेमस है। मीशा अक्सर मीरा राजपूत और शाहिद कपूर के साथ स्पॉट की जाती हैं। मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed