सब्सक्राइब करें

'मिर्जापुर 2' के रॉबिन प्रियांशु पैन्यूली की शादी की ये हैं पहली तस्वीरें, सात फेरे लेकर मिली वंदना

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 27 Nov 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur 2 actor Priyanshu Painyuli getting married with his longtime girlfriend actress Vandana Joshi in Dehradun
प्रियांशु पैन्यूली, वंदना जोशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन में रॉबिन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रियांशु पैन्यूली ने बीते बृहस्पतिवार को देहरादून में अपनी प्रेमिका वंदना जोशी से ब्याह कर लिया है। ये दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में थे और अंत में उन्होंने अपने इन संबंधों को शादी के बंधन में भी बांध दिया। प्रियांशु की शादी की ये तस्वीरें हम भी खास आपके लिए लेकर आए हैं।

Trending Videos
Mirzapur 2 actor Priyanshu Painyuli getting married with his longtime girlfriend actress Vandana Joshi in Dehradun
प्रियांशु पैन्यूली, वंदना जोशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शादी के बाद प्रियांशु और वंदना कहते हैं, 'वर्ष 2020 की शुरुआत से ही हम एक साथ आराम से अपना समय बिता रहे थे। नहीं जानते थे कि आने वाला समय हमें कहां लेकर जाने वाला है। फिर इस महामारी ने आकर पूरी दुनिया के सामने रुकावट पैदा कर दी। लोगों की शादियां रुक गईं लेकिन वंदना और मैंने फैसला किया कि हम बहुत ही कम लोगों में अपने शादी समारोह को संपन्न करेंगे। जो इस शादी समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए, हम जानते हैं कि वह आत्मीय रूप से वहां मौजूद थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur 2 actor Priyanshu Painyuli getting married with his longtime girlfriend actress Vandana Joshi in Dehradun
प्रियांशु पैन्यूली, वंदना जोशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रियांशु और वंदना ये भी कहते हैं, 'हमने यह शादी खुद को याद दिलाने के लिए की है कि जिंदगी कभी भी कहीं भी लेकर जा सकती है और परिवार ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। शादी का यह दिन हमारी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन रहा। इसको और भी ज्यादा बेहतर हमने तब महसूस किया जब चारों तरफ निराशा भरी पड़ी है और भगवान ने हमें ऐसे में यह खुशी देख कर खुश होने का मौका दिया। एक दूसरे के लिए हम वादा करते हैं कि जिंदगी भर सबसे अच्छे दोस्त, आत्म साथी और सहभागी बनकर रहेंगे।'

Mirzapur 2 actor Priyanshu Painyuli getting married with his longtime girlfriend actress Vandana Joshi in Dehradun
प्रियांशु पैन्यूली, वंदना जोशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रियांशु और वंदना ने अपनी बातों में गेब्रियल गर्सिया मरकेज का एक वक्त वक्तव्य भी जोड़ा। उन्होंने कहा, 'अगर आप पूछेंगे कि इस कोरोना काल में प्यार क्या है? तो हम गेब्रियल गर्सिया मरकेज के शब्दों में कहेंगे, 'एक समय था जब वह एक दूसरे से बिना हड़बड़ी के बहुत प्रेम करते थे। फिर उन्होंने दुनिया की सभी मुसीबतों को किनारे करके उन पर अतुल्य जीत हासिल कर ली। जिंदगी उनके सामने भविष्य में और भी चुनौतियां पेश करेगी लेकिन अब वह कोई मायने नहीं रखतीं।'

विज्ञापन
Mirzapur 2 actor Priyanshu Painyuli getting married with his longtime girlfriend actress Vandana Joshi in Dehradun
प्रियांशु पैन्यूली, वंदना जोशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रियांशु और वंदना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2013 में हुई जब ये दोनों मुंबई में रंगमंच के कलाकार थे। इसी दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में एक दूसरे से प्यार कर बैठे। तब से ही ये दोनों एक साथ हैं। इनका करियर इसी बीच काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है लेकिन उन्होंने उसका डटकर सामना किया। वंदना जोशी ने अब तक 'दिल से दिया वचन' और 'तेरी मेरी लव स्टोरीज' जैसे धारावाहिकों में काम किया है। वहीं, प्रियांशु को 'मिर्जापुर', 'एक्सट्रैक्शन', 'भावेश जोशी सुपरहीरो' जैसे देसी और विदेशी प्रोजेक्ट्स में देखा गया।

पढ़ें: सलमान के शो में आसिम रियाज से प्यार कर बैठी थीं हिमांशी खुराना, जन्मदिन पर देखें दोनों की खूबसूरत PHOTOS

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed