{"_id":"5acc967b4f1c1b17258b46db","slug":"mishal-raheja-to-enter-kumkum-bhagya-as-the-show-takes-7-years-leap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कुमकुम भाग्य' की कहानी में आएगा बड़ा TWIST, सीरियल में होगी इस मशहूर एक्टर की एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कुमकुम भाग्य' की कहानी में आएगा बड़ा TWIST, सीरियल में होगी इस मशहूर एक्टर की एंट्री
Wed, 11 Apr 2018 06:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kumkum Bhagya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का लोकप्रिय शो 'कुमकुम भाग्य' पहली बार लीप लेने जा रहा है। शो की कहानी सात साल आगे बढ़ने जा रही है। इसके अलावा शो में नए कैरेक्टर की भी एंट्री होगी। कहानी में एक और रॉकस्टार का किरदार जुड़ने जा रहा है जो ना सिर्फ अभिमन्यु का प्रतिद्वंद्वी होगा बल्कि प्रज्ञा-अभि की दूरिया भी बढ़ाता नजर आएगा।
2 of 4
Mishal Raheja
टीवी के मशहूर एक्टर मिशल रहेजा 'कुमकुम भाग्य' में पॉपस्टार किंग सिंह का किरदार निभाते दिखेंगे। उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। सीरियल में वह बिलकुल नए अवतार में नजर आएंगे। मिशल रहेजा एक ऐसे सिंगर का किरदार निभाते दिखेंगे जो लंदन में शोहरत कमाने के बाद भारत के संगीत प्रेमियों को लुभाने आता है। किंग सिंह खुद से प्यार करता है, हमेशा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहना चाहता है और उसके कपड़े पहनने का तरीका भी बिलकुल अलग है।
3 of 4
Mishal Raheja
'कुमकुम भाग्य' में अपनी एंट्री पर मिशल ने कहा, 'बालाजी प्रोडक्शन के सुपरहिट शो का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। सेट का माहौल खुशनुमा और एनर्जी भरा है।' मिशल रहेजा ने 'लव स्टोरी', 'लागी तुझसे लगन' और 'इश्क का रंग सफेद' जैसे टीवी शोज से लोकप्रियता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Mishal Raheja
जी टीवी का लोकप्रिय शो 'कुमकुम भाग्य' चार साल पहले 14 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। इसी साल जनवरी में इसने 1000 एपिसोड पूरे किए। शो में शब्बीर अहलूवालिया (अभिमन्यु ) और सृति झा (प्रज्ञा) लीड किरदार में नजर आ रहे हैं। इस शो की सफलता की वजह से मेकर्स ने पिछले साल 'कुंडली भाग्य' नाम से इसका स्पिन-ओवर लॉन्च किया। दोनों ही शोज टीआरपी की रेटिंग पर 'टॉप 2' स्पॉट पर काबिज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।