{"_id":"5b87cd6042c792466578c970","slug":"miss-world-manushi-chillar-and-ahaan-panday-are-the-new-friends-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल के इस लड़के से मानुषी छिल्लर बढ़ा रहीं नजदीकियां, शाहरुख खान की बेटी से है रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल के इस लड़के से मानुषी छिल्लर बढ़ा रहीं नजदीकियां, शाहरुख खान की बेटी से है रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मानुषी छिल्लर
Link Copied
साल 2017 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं । मानुषी इन दिनों बॉलीवुड में करियर बनाने के बारे में सोच रही हैं । इसके चलते उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से जान-पहचान बढ़ानी शुरू कर दी है ।
Trending Videos
2 of 5
मानुषी छिल्लर
DNA की रिपोर्ट के अनुसार, 21 साल की मानुषी इन दिनों चंकी पांडे के भतीजे के साथ कुछ ज्यादा ही समय बिता रही हैं । दोनों साथ घूमते और पार्टी करते हैं । दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी । खबरों की मानें तो 14 मई यानी मानुषी के बर्थडे पर अहान ने उन्हें रिंग भी गिफ्ट की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अहान पांडे
कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । बता दें कि अहान शाहरुख खान की बेटी सुहाना के भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते स्पॉट किया जाता है । अहान भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर तैयारियां कर रहे हैं ।
बता दें कि कुछ समय पहले तक मानुषी, मिस्टर इंडिया रहे रोहित खंडेलवाल को डेट कर चुकी हैं । रोहित ने मिस्टर वर्ल्ड पेगमेंट का खिताब भी जीता था । रोहित ने ही मानुषी को मिस वर्ल्ड के लिए ट्रेंड किया था । दोनों ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया।
विज्ञापन
5 of 5
manushi chhillar
- फोटो : instagram
अहान की बात करें तो कुछ समय पहले उन्होंने एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर से दोस्ती बढ़ानी शुरू की थी । अहान और अमायरा साथ पार्टी करते थे, डांस करते थे, स्नूकर खेलते थे और पूरी रात एक-दूसरे से बात करते थे। अब अहान और मानुषी अपनी दोस्ती को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।